App

तेल के बवंडर में फंसा शेयर बाजार! खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, मिनटों में खाक हुए ₹5 लाख करोड़, कौन-कौन जिम्मेदार?

Sensex Fall Reason: शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ खुला . सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने लाल रंग के साथ ओपनिंग की. बाजार ने चंद मिनटों में ही निवेशकों के 5 लाख करोड़ लूट लिए. इस गिरावट के पीछे कौन जिम्मेदार है?

तेल के बवंडर में फंसा शेयर बाजार! खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, मिनटों में खाक हुए ₹5 लाख करोड़, कौन-कौन जिम्मेदार?
Image Credit: share market crash

Share Market 22 October:  भारतीय शेयर बाजार संभल नहीं पा रहा है. आज 22 अक्टूबर , गुरुवार को फिर से सेंसेक्स और निफ्टी तेज गिरावट के साथ खुले हैं. कच्चे तेल की कीमतों में वापस लौटी तेजी और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने शेयर बाजार को फिर से पीछे धकेल दिया है. बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स में 448 अंकों से अधिक की गिरावट आई. 10 बजे के करीब ये गिरावट बढ़कर 508 अंक पर पहुंच गई और सेंसेक्स फिसलकर 73,201.60 पर ट्रेड कर रहा है. 
 

22 अक्टूबर को बाजार का हाल  

Sensex  ने 73,100 के साथ ओपनिंग की और Nifty 50 224 अंक की गिरावट के साथ 22,600 पर खुला.  BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गिरकर 457 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. निवेशकों ने कुछ ही मिनटों में 5 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए. आज बाजार में सबसे बुरा हाल HeroMotors, Power Grid शेयर्स का कहा, जो 3%  से अधिक गिर गए.  Tata Steel, Maruti Suzuki, BEL, एशियन पेंट्स,  M&M, अडानी पोर्ट्स, Bajaj Finserv, Trent, सनफार्मा, NTPC, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस , HUL,. IndiGo, ITC, HDFC Bank, रिलायंस के शेयर 1-2% तक गिर गए.  
 

क्यों गिरा आज शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार है, लेकिन सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की बढ़ती कीमत ने डाला है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बाजार पर दबाव डाला है.  खाड़ी में बढ़ते तनाव ने ब्रेंट क्रूड करीब 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा दी है. चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85 से 90 फीसदी तक तेल आयात करता है, ऐसे में महंगा तेल कंपनियों के लागत को बढ़ाता है. इस डर ने बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया है.

खाड़ी युद्ध की वजह से बढ़ता तनाव:  अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनती नहीं दिख रही है. दोनों देश एक दूसरे पर हमले की धमकी दे रहे हैं. मिडिल ईस्ट क्षेत्र में बढ़ते तनाव से तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है. जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है और इसी डर से निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं.

सिर्फ भारतीय शेयर बाजार ही नहीं अमेरिका और एशियाई बाजार में भी भारी कमजोरी है. कमजोर ग्लोबल संकेत ने घरेलू बाजार का भी मूड बिगाड़ा है. कमजोरी के बीच बिकवाली हावी रही है. बाजार खुलने के बाद निवेशकों की बिकवाली की, जिसने बाजार में और गिरावट ला दी . इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार को पीछे धकेलने का काम किया है. 
पढ़ें-हरे रंग से शुरुआत फिर शेयर बाजार की हालत खराब, अचानक सेंसेक्स 1300 अंक क्रैश
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More