)
Share Market: शेयर बाजार आज, 21 अक्टूबर को तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स, निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ खुले, लेकिन 11 बजते -बजते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों क्रैश हो गए. सेंसेक्स अपने हाई से 1300 अंक तक फिसल गया. सुबह सेंसेक्स ने 74,682.19 के साथ शुरुआत की, लेकिन थोड़ी ही देर में ये तेजी गिरकर 73,418 अंक पर पहुंच गया. Sensex के अलावा निफ्टी 300 अंक, बैंक निफ्टी 750 अंक, मिडकैप इंडेक्स 1100 अंक नीचे खिसक गया. जो बाजार तेजी के साथ खुला था, अचानक उसमें गिरावट लौटी...
सुबह शेयर बाजार में तेजी की वजह
भारत-अमेरिका ट्रे़ड डील को लेकर आई खबरों ने बाजार का उत्साह बढ़ाया. पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रेड डील जल्द होने की बात कही, फिर खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस के सामने दावा किया कि भारत के साथ ट्रेड डील जल्द होगी. इस खबर से बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने तेजी के साथ शुरूआत की. 1 बजे के क करीब सेंसेक्स -402.6, -0.55% की गिरावट के साथ 73,450.27 पर पहुंच गया.
अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार ?
प्रॉफिट बुकिंग- बाजार के बेहतरीन शुरुआत के बाद निवेशकों से मुनाफावसूली शुरू कर दी. जिसके चलते कुछ ही घंटे में बाजार पर बिकवाली हावी हो गया और बाजार गिर गया.
110 डॉलर से ऊपर कच्चा तेल- अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध पर सुलह बनने की स्थिति नहीं दिख रही है. होर्मुज में जहाजों पर हो रहे हमले के बाद ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया. चूंकि भारत अपनी तेज की जरूरतों को आयात से पूरा करता है, ऐसे में महंगे तेल ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया. तेल महंगा महंगाई का खतरा बढ़ाता है, कंपनियों की लागत बढ़ने की चिंता रहती है. इससे निवेशकों का भरोसा कमजोर होने लगता है और बाजार में बिकवाली हावी हो जाती है.
बैंकिंग शेयरों पर भारी दबाव-आज बैंकिंग शेयर दबाव में दिखें, बैंक निफ्टी की 750 अंक की गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा मिडकैप शेयरों में ज्यादा बिकवाली दिखी.
तिमाही नतीजों को असर-ग्लोबल मार्केट में उठापटक और तिमाही नतीजों ने बाजार का मूड बिगाड़ा है. नतीजों से पहले कारोबार को लेकर अनिश्चितता में दिखा.