App

FD करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे नियम; RBI ने जारी की गाइडलाइंस

FD Rules: भारतीय रिजर्व बैंक 1 अक्टूबर 2026 से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियमों में बड़े बदलाव लागू करने जा रहा है. यूनिफॉर्म ब्याज दर और बल्क डिपॉजिट के नए नियमों से आपके ऊपर क्या असर पड़ेगा? आइए जानते हैं-

FD करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे नियम; RBI ने जारी की गाइडलाइंस

Fixed Deposit Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को भविष्य की जरूरत के लिए सबसे अहम निवेश माना जाता है. आप भी यदि हाल-फिलहाल एफडी करने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, रिजर्व बैंक (RBI) ने निवेश करने वालों के हितों का ध्यान रखते हुए ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए एफडी के नियमों में कुछ बदलाव किये हैं. इन बदलावों को आरबीआई (RBI) की तरफ से 1 अक्टूबर 2026 से लागू कर दिया जाएगा. इन नए नियमों का मकसद अलग-अलग बैंक की ब्रांच में मिलने वाली ब्याज दर की असमानता को खत्म करना और बड़े निवेशकों को सही जानकारी उपलब्ध कराना है.

नए आरबीआई (RBI) फ्रेमवर्क के तहत अब कोई भी बैंक एक ही दिन, समान अवधि और समान राशि के लिए अलग-अलग ब्रांच में अलग-अलग ब्याज दरें नहीं दे सकेगा. यानी आप मेट्रो सिटी की किसी हाई-टेक ब्रांच में एफडी करवाएं या फिर किसी रूरल एरिया की छोटी ब्रांच में, बैंक को आपको एक समान ब्याज दर देनी होगी. इस कदम से ब्रांच लेवल पर होने वाली मनमानी और ब्याज दरों को लेकर भेदभाव को पूरी तरह से खत्म करना है.

बल्क डिपॉजिट के लिए नया नियम

बदले गए नियमों के अनुसार 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की एफडी को अब 'बल्क डिपॉजिट' माना जाएगा. बाजार में पूरी क्लीयरिटी बनाए रखने के लिए बैंकों को अब रोजाना सुबह 10 बजे तक अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बल्क डिपॉजिट रेट कार्ड लिस्ट पब्लिश करनी होगी. ऑपरेशनल अपडेट को सुचारू बनाने के लिए नियामक ने बैंकों को सुबह 10:10 बजे तक का सख्त 10 मिनट का ग्रेस पीरियड दिया है. इस खुलासे से बड़े निवेशकों को अपना फंड ट्रांसफर करने से पहले लागू ब्याज दर को वेरिफाई करने का पूरा मौका मिलेगा.

निवेशकों को क्या फायदा होगा?

पहले कई बैंक अपनी मेट्रो सिटी में ज्यादा डिपॉजिट हासिल करने के लिए ज्यादा ब्याज दर ऑफर करते थे. लेकिन छोटे शहरों या ग्रामीण शाखाओं के ग्राहकों को कम ब्याज मिलता था. अब देश की किसी भी शाखा में जाने पर एक समान राशि और अवधि के लिए हर ग्राहक को बराबर ब्याज मिलेगा. दूसरा ग्राहकों को यह फायदा होगा कि बैंक मैनेजर अपनी मर्जी से या चुनिंदा ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए मनमानी ब्याज दर तय नहीं कर सकेंगे.

इसके अलावा 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने वाले बड़े निवेशकों को अब दैनिक आधार पर सही ब्याज दर को लेकर जानकारी मिलेगी. बैंक की तरफ से रोज सुबह 10 बजे वेबसाइट पर रेट लिस्ट जारी की जाएगी. इसके सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि छोटे निवेशकों को अब ज्यादा ब्याज पाने के लिए शहर की बड़ी ब्रांच के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More