App

बैंक खाते में भी मिलेगा 'ON-OFF स्विच', एक क्लिक में पेमेंट होगा लॉक, RBI बदलेगा पेमेंट का नियम

बैंक खाते से पेमेंट के नियमों में नए बदलाव की तैयारी हो रही है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया फंड ट्रांजैक्शन से जुड़े फीचर्स बदलने दा रहा है, जिसमें आपको अपना खाता

बैंक खाते में भी मिलेगा 'ON-OFF स्विच', एक क्लिक में पेमेंट होगा लॉक, RBI बदलेगा पेमेंट का नियम
Image Credit: Bank

Bank Account New Feature: आपके बैंक खाते में नया फीचर जुड़ने वाला है.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  आपके खाते से जुड़े नए नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है. नए नियमों से जुड़ी ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की गई है. नए नियम के तहत आपको अपना बैंक खाता ऑन-ऑफ करने, पेमेंट की लिमिट तय करने और बड़े पेमेंट से पहले किसी अधिकृत व्यक्ति की अनुमति देने की सुविधा मिलेगी. 1 जुलाई 2027 से नए नियमों को लागू किया जा सकता है.

बैंक खाते से जुड़ा कौन-सा नियम बदलेगा?  

आपके बैंक खाते को साइबर फ्रॉड से बचाने और डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए रिजर्व बैंक नए नियम लाने की तैयारी कर रहा है. जिसके तहत आपके बैंक खाते के साथ आपको स्टॉप स्विच का इमरजेंसी बटन मिलेगा. एक क्लिक से आप अपने बैंक खाते को चालू या बंद कर सकेंगे. आप दिनभर में कितना पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं इसकी लिमिट भी आप खुद तय कर सकेंगे. किसी बड़े ट्रांजैक्शन से पहले आप

  • पहला फीचर - स्टॉप फीचर, जिसमें एक बटन दबाकर खाते से पैसा भेजने की फैसिलिटी को बंद कर सकते हैं.  
  • कस्टम लिमिट- रोजाना पेमेंट की लिमिट और टाइमिंग सेट करने की सुविधा  
  • पेमेंट से पहले 'ट्रस्टेड पर्सन' परमिशन- बड़े पेमेंट से पहले मंजूरी जरूरी. 1 घंटे का अप्रूवल टाइम .  

कैसे काम करेगा खाते का स्विच ऑन-ऑफ फीचर

ये सुविधा बैंक के ऐप के साथ एक इमरजेंसी बटन जैसा होगा, जिसे दबाते ही  आपके खाते से पैसा ट्रांसफर होना बंद हो जाएगा. मतलब हैकिंग का शक होने पर आपको बैंक को फोन करने की जरूरत नहीं होगी. आप अपने बैंक ऐप से ही पैसे का ट्रांजैक्शन रोक लेंगे. हालांकि ये फीचर आपके बैंक खाते को पूरी तरह से फ्रीज नहीं करेगा. आपके खाते में पैसे जमा करने की सुविधा जारी रहेगी. होम लोन और ईएमआई जैसे पुराने ऑटो डेबिट चालू रहेंगे.  

पेमेंट लिमिट और टाइमिंग तय करने के लिए क्या करना होगा ?  

पेमेट की लिमिट फीचर के तहत आप ये तय कर सकेंगे कि आप किसी व्यक्ति को दिनभर में कितना पैसा भेजना चाहते हैं. आप पेमेंट की टाइमिंग भी सेट कर सकते हैं. टाइमिंग के जरिए आप ये तय कर सकेंगे कि किस समय आप पेमेंट को ऑन रखना चाहते हैं और किस समय ऑफ.  

पेमेंट से पहले परमिशन  

इस फीचर के तहत ग्राहकों को बड़े पेमेंट से पहले बैंक आपकी ओर से चयनित 'ट्रस्टेड पर्सन' से अनुमति लेगा. इसके लिए आपको पहले से ही  अपने भरोसेमंद व्यक्ति, जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक हो, उनका चयन कर बैंक को देना होगा. बड़े पेमेंट से पहले बैंक आपके 'ट्रस्टेड पर्सन' को नोटिफिकेशन भेजेगा और 1 घंटे के भीतर अप्रूवल देना होगा. अगर तय समय के भीतर अप्रूवल नहीं मिला, तो पेमेंट डिक्लाइन  कर दिया जाएगा. सबसे खास बाीत ये कि जिस व्यक्ति को आप 'ट्रस्टेड पर्सन'के तौर पर चुनेंगे, वो ना तो आपका निवेश देख पाएगा और ना ही खुद से आपके बैंक खाते से कोई ट्रांजैक्शन कर पाएगा. यानी आपका खाता पूरी तरह से गोपनीय और सुरक्षित रहेगा.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More