App

बाड़ाबंदी में कांग्रेसियों का फुल मस्ती मोड, रिसोर्ट में जमकर थिरके नवनिर्वाचित सदस्य, वीडियो वायरल

बाड़ाबंदी में कांग्रेसियों का फुल मस्ती मोड का वीडियो वायरल हो रही है. वायरल वीडियो नवनिर्वाचित सदस्य जमकर डांस कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं भी थिरक रहीं हैं.

बाड़ाबंदी में कांग्रेसियों का फुल मस्ती मोड, रिसोर्ट में जमकर थिरके नवनिर्वाचित सदस्य, वीडियो वायरल
Image Credit: बाड़ाबंदी में कांग्रेसियों का 'फुल मस्ती मोड' (Photo-वीडियो ग्रैब)

राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाड़ाबंदी में पंचायत चुनाव में जीत का जश्न कांग्रेसियों ने डांस करके मनाया. कांग्रेसियों का के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रिसोर्ट में नवनिर्वाचित सदस्य जमकर थिरक रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. चलिए वीडियो का पूरा मामला समझते हैं.

बाड़ाबंदी में कांग्रेसियों का 'फुल मस्ती मोड' डांस

दरअसल, बाड़ाबंदी में कांग्रेसियों का 'फुल मस्ती मोड' डांस का वीडियो वायरल होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. नवनिर्वाचित सदस्यों ने रिसोर्ट में जमकर धमाल मचाया. महिला सदस्य भी गानों पर थिरकती नजर आईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बालेंदु सिंह शेखावत को कंधों पर उठाकर सदस्य झूम रहे हैं. बाड़ाबंदी के बीच मौज-मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो राजनीतिक चर्चाओं को भी हवा मिलने लगी.

कांग्रेस प्रत्याशियों के डांस वीडियो वायरल

श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बाड़ाबंदी में कांग्रेस के विजेता प्रत्याशियों का मस्ती में एंजॉय करते हुए वीडियो सामने आए हैं. कांग्रेस प्रत्याशियों के डांस वीडियो वायरल होते ही सियासी हलचल तेज हो गई.

बाड़ाबंदी के बीच सदस्यों की इस मस्ती ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी

पंचायत समिति चुनाव के बाद कांग्रेस की बाड़ाबंदी के बीच नवनिर्वाचित सदस्यों का मस्ती भरा अंदाज सामने आया. रिसोर्ट में ठहरे सदस्यों का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सदस्य गानों की धुन पर जमकर झूमते नजर आ रहे हैं. महिला सदस्य भी डांस में पीछे नहीं रही और उन्होंने भी गानों पर खूब ठुमके लगाए. वीडियो में पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत को सदस्यों द्वारा कंधों पर उठाकर डांस करते हुए भी देखा जा रहा है. बाड़ाबंदी के बीच सदस्यों की इस मस्ती ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में सियासी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत प्राप्त

ध्यान दीजिएगा कि श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में कुल 23 वार्डों में कांग्रेस को 18, बीजेपी को तीन और दो सीटें आरएलपी के खाते में गईं. अजीतगढ़ में कुल 17 वार्डों में कांग्रेस को 13, बीजेपी को तीन और एक सीट आरएलपी को प्राप्त हुई. इस प्रकार दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है.

रिपोर्ट: लक्की अग्रवाल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More