)
PSU Certificate: अगर आप सड़क पर अपनी गाड़ी लेकर निकलते हैं, तो ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की जरूरत पड़ती है. सरकार ने आज PUC सर्टिफिकेट की वैधता और नियमों में बड़ा बदलाव किया है.
PUC सर्टिफिकेट का नया नियम
केंद्र सरकार ने PUC सर्टिफिकेट के नियम में बड़ा बदलाव किया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1989 में संशोधन कर पीएसयू सर्टिफिकेट की वैधता के नियम बदले हैं. नए नियम के तहत गाड़ी की एमिशन स्टैंडर्ड, उम्र और उनकी कैटेगरी के आधार पर रिन्यूअल की समयसीमा अलग-अलग होगी.
BS-VI वाहनों को मिलेगी बड़ी राहत
सरकार ने नियमों में बदलाव कर BS-VI गाड़ियों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाकर 3 साल कर दिया है. 6 साल पुराने BS-VI प्राइवेट गाड़ियों के लिए PSU सार्टिफिकेट की वैधता 3 साल होंगे. 6 साल से 10 साल तक पुराने वाहनों के पीएसयू सर्टिफिकेट की मान्या 1 साल होगी. 10 साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए हर 6 महीने में PSU रिन्यूअल कराना होगा.
BS-VI कमर्शियल गाड़ियों के लिए भी PSU सर्टिफिकेट में बदलाव किया गया है. 6 साल तक पुराने वाहनों के इसकी वैधता 2 साल होगी. 6 से 10 साल तक पुराने वाहनों के लिए 1 साल होगी. 10 साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए 6 महीने की वैधता होगी.
BS-I, BS-II और BS-III के लिए नए नियम
सरकार के नए PUC सर्टिफिकेट के नियम के तहत BS-I, BS-II और BS-III वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता सिर्फ 3 महीने की होगी. सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक पुराने PUC सर्टिफिकेट पर नए नियम पहली बार उसकी रिन्यूअल की तारीख से लागू होगी. एक्सपायरी से 10 दिन पहले रिन्यू कराने पर नई वैधता पुरानी एक्सपायरी तारीख से लागू होगी. वहीं एक्सपायरी के बाद रिन्यू कराने पर नई वैधता रिन्यूअल की तारीख से शुरू होगी.