)
Nvidia CEO Jensen Huang Networth: दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी एनवीडिया पर अफेयर का बम फूटा है. बम भी ऐसा, जिसने चंद मिनटों में कंपनी को 24 लाख करोड़ रुपये से अधिक का झटका दे दिया. कंपनी के सीईओ जेन्सन हुआंग के चीनी महिला के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर ने सिर्फ कंपनी के लिए ही नहीं, बल्कि खुद हुआंग के लिए महंगी साबित हो रही है. हुआंग की बेवफाई की कीमत 7.4 अरब डॉलर से अधिक है.
Nvidai के सीईओ ने खुद चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ संबंधों को स्वीकारते हुए अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी. इस खबर के बाहर आते ही Nvidia के शेयर क्रैश हो गए.सोमवार को एनवीडिया के शेयर 5.5% तक गिरकर बंद हुए. शेयर में गिरावट का असर कंपनी के मार्केट कैप पर पड़ा और ये 4.5 ट्रिलियन डॉलर से गिरकर 4.24 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया. कंपनी की कीमत के साथ-साथ हुआंग की संपत्ति में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. अरबपतियों की लिस्ट में हुआंग दो पायदान नीचे खिसक गए हैं.
शेयर के भाव गिरने से एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग की संपत्ति सिर्फ 30 मिनट के भीतर 7.4 अरब डॉलर (6,91,46,63,60,000 रुपये) से अधिककर 154 अरब डॉलर पर पहुंच गई. फोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में वो 8वें पायदान के नीचे खिसककर 10वें पायदान पर पहुंच गए. दरअसल चीन की जासूस महिला के साथ अफेयर के बाद अब हुआंग जांच एजेंसियों के घेरे में हैं. कंपनी की बोर्ड के साथ-साथ अमेरिकी जांच एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि अमेरिका की एडवांस चिप, जिसके निर्यात पर प्रतिबंध है, वो चीन तो नहीं पहुंची. दरअसल जेन्सन हुआंग की चीनी गर्लफ्रेंड सिंगापुर की टेक फर्म मेगास्पीड इंटरनेशनल में एग्जीक्यूटिव पद पर तैनात थी. ये कंपनी अमेरिकी चिप मेकिंग कंपनी एनवीडिया से चिप्स खरीद रही थी. जून 2024 में मेगास्पीड ने एनवीडिया से 4.8 अरब डॉलर से ज्यादा के चिप खरीदे थे. आरोप लग रहे हैं कि मेगास्पीड की मदद से अमेरिकी चिप सिंगापुर होते हुए चीन तक पहुंचाए गए हैं.
चीनी जासूस के साथ अफेयर को लेकर जेन्सन हुआंग ने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है. अगर बात सुलह से बन गई तो ठीक, लेकिन अगर मामला तलाक तक पहुंचा, तो एनवीडिया सीईओ की मुश्किल काफी बढ़ सकती है. अगर उनका तलाक होता है, तो उनकी संपत्ति पर इसका बड़ा असर दिखने वाला है. हुआंग की संपत्ति आधी हो सकती है. तलाक में उनकी पत्नी को 81.1 अरब डॉलर (75,74,63,45,70,000 रुपये) मिल सकते हैं.
अगर ऐसा हुआ, तो ये दुनिया का सबसे महंगा तलाक बन जाएगा. वो एलुमनी देने में अमेजन के जेफ बेजोस और बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ देंगे. माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने अपनी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स को एलुमनी के तौर पर 76 अरब डॉलर दिया था. वहीं जेफ ने अपनी पत्नी मैकेंजी स्कॉट को 35 अरब डॉलर का सेटलमेंट अमाउंट दिया था.
Jensen Huang & Alice Huang spotted at Taipei’s Sanliu Shifu (三六食府) on May 22, 2025 — she strokes his back, kisses his cheek, then they leave in the same car. Footage from Taiwanese media (TVBS). He later admitted the affair. https://t.co/orAU0LypQd
— Subodh Kumar (@kumarsubodh_) November 9, 2026