App

अमेरिका पर फूटा 'अफेयर बम', ₹423 लाख करोड़ की कंपनी के CEO की चीनी गर्लफ्रेंड से क्यों मचा हंगामा? पूरी इनसाइड स्टोरी...

दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी एनवीडिया अपने सीईओ जेनसन हुआंग की लवस्टोरी को लेकर चर्चा में है. एक तरफ अमेरिका में AI शेयरों में तबाही मची है और दूसरी तरफ हुआंग पर चीनी जासूसी के आरोप लग रहे हैं.

अमेरिका पर फूटा 'अफेयर बम', ₹423 लाख करोड़ की कंपनी के CEO की चीनी गर्लफ्रेंड से क्यों मचा हंगामा? पूरी इनसाइड स्टोरी...
Image Credit: Nvidia CEO Row (AI Image)

Nvidia Jensen Huang Love Affair Row: काली लेदर को अपनी पहचान बनाने वाले जेनसन हुआंग इस बार अपनी कंपनी Nvidia की वजह से नहीं, बल्कि अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. अफेयर भी ऐसा, जिसने अमेरिका में भूचाल ला दिया है.  हुआंग पर सिर्फ अपनी पत्नी को ही नहीं, बल्कि देश को भी धोखा देने का आरोप लग रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबियों में शामिल हुआंग की लवस्टोरी अब नेशनस सिक्योरिटी का मुद्दा बन गया है, निवेशक परेशान है, कि आगे क्या होगा? हुआंग ने खुद चीनी महिला के साथ अफेयर की खबरों को स्वीकार करते हुए अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है. बात सिर्फ लव अफेयर तक सीमित होती तो भी मामला अलग होता, लेकिन इस अफेयर का कनेक्शन चीनी जासूसी से जुड़ा है.  

एनवीडिया के सीईओ की जासूस गर्लफ्रेंड कौन है? 

63 साल के जेनसन हुआंग ने एनवीडिया के कर्मचारियों से माफी मांगते हुए पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की है. जिस चीनी महिला के साथ हुआंग का नाम जुड़ा है, उसपर अमेरिका की जासूसी का आरोप लगा है.  हुआंग का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अमेरिका के लिए नेशनल सिक्योरिटी का मासला बन गया है. दावा ये भी किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हुआंग के इस अफेयर के बारे में पहले से पता था. उनकी गर्लफ्रेंड एलिस हुआंग पर आरोप लग रहा है कि चीन की स्टेट सिक्योरिटी मंत्रालय ने उसे बीजिंग के लिए जासूसी करने, जानकारी जुटाने के लिए रखा था.    

चिप के लिए हनीट्रैप

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना ​​है कि एलिस महिला को Nvidia के बारे में जानकारी जुटाने और सीईओ को प्रभावित कर चीन को एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स के निर्यात पर लगी पाबंदियों को कम करवाने की जिम्मेदारी मिली थी. ये देखा भी गया था कि बीते कुछ दिनों में जेनसन हुआंग ने राष्ट्रपति ट्रंप से चीन के चिप एक्सपोर्ट में ढील देने की अपील की थी.  

हुआंग की लव स्टोरी से अमेरिका में भूचाल 

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जेनसन हुआंग चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ प्यार में थे.  एलिस पहले टीवी एंकर थी, जो बाद में सिंगापुर की एक टेक फर्म मेगास्पीड इंटरनेशनल में एग्जीक्यूटिव पद पर तैनात थी. ये कंपनी अमेरिकी चिप मेकिंग कंपनी एनवीडिया से चिप्स खरीद रही थी. जून 2024 में मेगास्पीड ने एनवीडिया से 4.8 अरब डॉलर से ज्यादा के चिप खरीदे थे.  आरोप लग रहे हैं कि मेगास्पीड की मदद से अमेरिकी चिप सिंगापुर होते हुए चीन तक पहुंचाए गए हैं.  

हुआंग की 4.8 अरब डॉलर की लवस्टोरी में अब आगे क्या ?  

अमेरिका चिप्स की तकनीक में आगे हैं, तो चीन मैन्युफैक्चरिंग में . चीन बार-बार सेमीकंडक्टर के निर्यात पर बैन लगाकर अमेरिका की इस इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाता है. जिसके बाद अमेरिका ने सख्त रूख रखा और एडवांस AI चिप्स के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया.  अमेरिका ने एनवीडिया (Nvidia) जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों को अपने सबसे एडवांस एआई प्रोसेसर सीधे चीन को ना बेचने का आदेश दिया, लेकिन इस जासूसी लवस्टोरी में एनवीडिया पर आरोप लग रहे हैं कि सिंगापुर के रास्ते ये चिप चीन तक पहुंचे हैं.  

क्या जेनसन हुआंग की कुर्सी जाएगी?  

जेनसन हुआंग का फेवर कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस सवाल के जवाब को टाल दिया और हुआंग को बेहतर इंसान बताते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के लिए शानदार काम किया है.उन्होंने यह भी कहा कि वे हुआंग को अपनी अगली चीन यात्रा पर भी साथ ले जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि हुआंग को एनवीडिया के सीईओ के पद पर बने रहना चाहिए, लेकिन ट्रंप की ये इच्छा पूरी होगी या नहीं ये तो समय आने पर ही पता चलेगा.  

चीन की जासूसी में फंसे जेनसन हुआंग के साथ क्या होगा? 

जानकारों के मुताबिक लव अफेयर के चलते सीईओ को तुरंत नहीं हटाया जा सकता है.  चूंकि ये मामले अमेरिका की सुरक्षा, विदेशी जासूसी से जुड़े है, इसलिए ये मामला गंभीर और अलग है. एनवीडिया बोर्ड ने स्वतंत्र निवेशकों को इसकी जांच करने का आदेश दिया है. वो इस बात की जांच कर रहे हैं कि इस अफेयर के चक्कर में कंपनी की कोई गोपनीय जानकारी या ट्रेड सीक्रेट को लीक नहीं किए गए हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की निगरानी में पहले से ही गोपनीय रिपोर्ट तैयार की जा रही है. अमेरिकी सांसद ने हुआंग को कांग्रेस के सामने अपना जवाब देने को कहा है. अगर जांच में ये साबित होता है कि कंपनी या अमेरिका की सुरक्षा से कोई समझौता किया गया है, तो हुआंग को एनवीडिया की कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है. अगर जांच लंबी चली , तो कंपनी को निवेश मिलने में दिक्कत हो सकती है.  

भारत के कुल जीडीपी से बड़ी कंपनी है एनवीडिया  

एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी में शामिल है. कंपनी ऐसे एडवांस चिप्स बनाती है, जो AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी ने इन चिप्स के बदौलत कंपनी के मार्केट कैप को 4.50 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया है. यानी पूरी कंपनी का मार्केट कैप भारत की जीडीपी (4.06 ट्रिलियन डॉलर) से  ज्यादा है. दुनिया की दूसरी मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी में शामिल एनवीडिया की मुश्किल इस लव अफेयर से बढ़ सकती है.  एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की कुल संपत्ति 155 से 162 अरब डॉलर से अधिक मानी जा रही है.  दुनिया के टॉप 10 अमीरों में उनका नाम शामिल है.  

वेटर से कैसे बने चिप के किंग  

साल 1963 में  ताइवान में जन्मे जेनसन हुआंग को उनके माता-पिता ने बेहतर पढ़ाई के लिए चाचा के पास अमेरिका भेज दिया. पढ़ाई के दौरान उन्हें बुलिंग का सामना करना पड़ा. कॉलेज के बाद उन्होंने एक रेस्टोरेंट में नौकरी कर ली. चेन डेनी रेस्टोरेंट में उन्होंने वेटर से लेकर बर्तन धोने का काम किया.  बाद में चिप बनाने वाली कंपनियों में नौकरी की, ताकि अनुभव ले सके. फिर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उन्होंने गेमिंग के लिए चिप बनाने का फैसला किया.  शुरुआत में एनवीडिया का फोकस कंप्यूटर गेमिंग और 3डी ग्राफिक्स बनाने पर था.

हुआंग ने एनवीडिया को बनाया AI की दुनिया का बादशाह  

हुआंग के नेतृत्व में एनवीडिया दुनिया की बड़ी चिप कंपनियों में शुमार हो गई. AI को ट्रेन करने के लिए बड़ी मात्रा में डेटा और गणना की जरूरत होती है. एनवीडिया की GPU, CUDA ने इस काम को आसान बना दिया. चिप की बढ़ती मांग ने एनवीडिया को बड़ी टेक कंपनियों के कतार में लाकर खड़ा कर दिया.  Microsoft, Google, Amazon और Meta जैसी कंपनियों ने एनवीडिया में भारी निवेश किया है. AI की वजह से एनवीडिया की डिमांड बड़ी और कंपनी का मार्केट कैप 4.5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया .  

क्या करती है एनवीडिया  

  • चिप मेकिंग कंपनी एक्सेलरेटेड कंप्यूटिंग और AI की बड़ी कंपनी है.  
  • 1999 में कंपनी ने GPU लॉन्च किया, जिसने कंपनी की डिमांड गेमिंट मार्केट में बढ़ा गया.  
  • 38 देशों में कंपनी के 42000 कर्मचारी काम करते हैं.  
  • कंपनी के पास 8000 से अधिक AI फैक्ट्रियां हैं.  
  • 20 लाख डेवलपर्स, एनवीडिय रोबोटिक्स तकनीक का इस्तेमाल करते हैं.  
  • एनवीडिया गेमिंग, क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और प्रोफेशनल एप्लिकेशन्स के लिए चिप डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चर करती है.
  •  व्हीकल्स, रोबोटिक्स और अन्य उपकरणों, जहां चिप का इस्तेमाल होता है, वहां अनवीडिया की मौजूदगी है.

अमेरिका Vs चीन का विवाद  

छोटा का चिप आज पूरी दुनिया का अपनी ऊंगलियों पर नचा रहा है. इस AI की रीढ़ की हड्डी माना जाता है. स्मार्टफोन और कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, स्मार्ट होम, डिफेंस जैसे सेक्टर इस चिप पर टिके हैं. अमेरिका चिप की तकनीक में आगे हैं, तो चीन मैन्चुफैक्चिंग का दावा ठोकता है.चीन और अमेरिका के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा हमेशा बनी रहती है.  

जेनसन हुआंग अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी रहे हैं. वो हुआंग को अपने चीन दौरे पर लेकर गए थे और ये भी कहा है कि इसी महीने होने वाली चीन यात्रा पर फिर से हुआंग को लेकर जाएंगे. अगर एनवीडिया के सीईओ चीन की जासूसी कांड में आरोपी पाए गए, तो अमेरिका और चीन के बीच दूरी और बढ़ सकती है. अमेरिका की चिप तकनीक चीन पहुंचने का खतरा बढ़ गया है.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More