App

भाई को पान क्यों खिलाती हैं बहनें और क्यों जीभ पर चुभोती हैं कांटे? जानें भाई दूज की इस रस्म का पूरा सच...

इस खबर में भाई दूज के पावन पर्व से जुड़ी दो खास परंपराओं के बारे में बताया गया है. जिसमें पूजा के बाद भाई को पान क्यों खिलाया जाता है और साथ ही बिहार-मिथिलांचल में बहनें भाई की लंबी उम्र के लिए अपनी जीभ पर रेंगनी के कांटे चुभाने जैसी रस्म क्यों निभाती हैं.

भाई को पान क्यों खिलाती हैं बहनें और क्यों जीभ पर चुभोती हैं कांटे? जानें भाई दूज की इस रस्म का पूरा सच...

भाई दूज का त्योहार सिर्फ एक आम पूजा-पाठ का दिन नहीं है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए कई तरह के त्याग करती हैं और कठिन रस्में निभाती हैं.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा के बाद भाई को पान क्यों खिलाया जाता है, और कई जगहों पर बहनें अपनी जीभ पर कांटे क्यों चुभोती हैं.

जीभ पर कांटे चुभोना, सुनकर ही लोग हैरान हो जाते हैं, लेकिन इसके पीछे बहनों का अपने भाई के लिए प्यार छिपा होता है. आज इस खबर में हम इस अनोखी परंपरा के बारे में डिटेल से जानेंगे.

भाई को पान खिलाने की क्या है वजह?

पौराणिक कथाओं के हिसाब से यमुना जी ने अपने भाई यमराज को अपने घर पर भोजन कराया था. तब उन्होंने खाने के बाद अपने भाई को प्यार से पान भी खिलाया था.

बस तभी से ये परंपरा चली आ रही है. शास्त्रों में पान के पत्ते को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है. इसका सेवन करने से घर में खुशहाली आती है.

पान को बनाने के लिए इसे मीठी और खुशबूदार चीजों से सजाया जाता है. जो हमें सिखाती है कि भाई-बहन का रिश्ता भी हमेशा मीठा और प्यार भरा रहना चाहिए.

भाई की रक्षा के लिए कड़ा संकल्प

वहीं मिथला और पूर्वांचल के कुछ इलाकों में एक अलग ही रस्म निभाई जाती है. वहां के इलाकों में बहनें केवल तिलक लगाकर ही नहीं रुकती हैं, बल्कि वे भाई की रक्षा के लिए एक बहुत ही कड़ा संकल्प लेती हैं.

इस दिन बहनें अपने भाई को बुरा-भला कहती हैं या टोकती हैं. इसका मतलब ये होता है कि भाई पर आने वाला हर बुरा संकट इस छोटी सी रस्म के जरिए पहले ही टल जाए.

इसके बाद वे अपने ही प्यार और त्याग की एक बहुत ही सुंदर मिसाल पेश करती हैं.

जीभ पर कांटे चुभाने का रहस्य

इस अनोखी रस्म में बहनें रेंगनी नाम की कांटेदार झाड़ी का एक छोटा सा कांटा अपनी जीभ पर चुभोती हैं.

लोक मान्यताओं के अनुसार, रेंगनी के कांटों को बहुत शुद्ध माना जाता है. गांव के इलाकों में इसे एक बहुत बड़ी परंपरा का हिस्सा माना गया है.

जब बहनें अपनी जीभ पर ये नियम पूरा करती हैं, तो ये उनके भारी त्याग का प्रतीक होता है. उनका मानना है कि वो अपने भाई की सारी समस्याएं अपने ऊपर ले लेंगी.

भाई के लिए मांगती हैं दुआ

पूजा के पुरा होने के बाद वो भगवान से अपने भाई की कामयाबी और खुशहाली मांगती हैं.

कहा जाता है ये रस्म पुरा हो जाने के बाद भगवान आशीर्वाद भी देते हैं. भले ही शहरों में ये परंपरा अब धीरे-धीरे कम हो रही हो, लेकिन गांवों में आज भी इसका महत्व है.
ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारियां और कथाएं लोक-संस्कृति, पारंपरिक मान्यताओं और प्राचीन लोक-साहित्य पर आधारित हैं. इसका उद्देश्य पाठकों तक हमारी संस्कृति और रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारियां पहुंचाना मात्र है. किसी भी प्रथा या परंपरा का पालन करना हर व्यक्ति की अपनी व्यक्तिगत आस्था, विश्वास और समझ पर निर्भर करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More