)
वर्ष 2013 में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में दर्ज एक मामले में दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नोटिस दिया है. पुलिस की एक टीम सोमवार दोपहर उनके घर जाकर यह नोटिस देकर आई. नोटिस में कहा गया है कि पुलिस के जांच अधिकारी उक्त मामले में ममता बनर्जी से पूछताछ करना चाहते हैं. वह घर, ऑफिस या किसी अन्य जगह पर पूछताछ के लिए समय और स्थान बता दें. जिससे दिल्ली पुलिस के अधिकारी वहां जाकर उनसे पूछताछ कर सकें.
बताते चलें कि दिल्ली पुलिस ने 2013 के जिस मामले में ममता बनर्जी को पूछताछ के लिए तलब किया है, वह एक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है. उस वक्त ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम बन चुकी थीं. उन्होंने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए दिल्ली में विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया था.
दिल्ली पुलिस ने उस प्रदर्शन को अपनी अनुमति नहीं दी थी और साथ ही, निषेधाज्ञा जारी कर दी थी. इसके बावजूद ममता बनर्जी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सड़क पर उतरीं, जिससे पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प हुई थी. इसके बाद उनके खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.
करीब 11 साल बाद दिल्ली पुलिस को अब उस पुराने मुकदमे की याद आई है. पुलिस ने फाइलों के ढेर में दब चुके उस मुकदमे की फाइल निकालकर जांच आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. इसीलिए ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर जाकर उन्हें नोटिस थमाया गया. इस नोटिस में ममता बनर्जी को अपनी पसंद के स्थान और समय बताने को कहा गया है, जिससे पुलिस अधिकारी उनके घर आकर पूछताछ कर सकें.
बताते चलें कि बंगाल की सत्ता से हटने के बाद ममता बनर्जी ने दिल्ली में अपना डेरा जमा रखा है. वे लगातार इंडी गठबंधन की ओर से होने वाले विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो रही हैं और मोदी सरकार पर निशाने साध रही हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की सरकार उनके शासनकाल में हुई ज्यादतियों के लिए ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर एक-एक करके शिकंजा कस रही हैं.