App

ओटीटी पर रिलीज होगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं रणबाली

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं फिल्म रणबाली.

ओटीटी पर रिलीज होगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं रणबाली
Image Credit: ओटीटी पर रिलीज होगी रणबाली फिल्म

शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक साथ फिल्म रणबाली में नजर आए हैं. फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. आइए जानते हैं फिल्म कब और किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. शादी के बाद पहली बार कपल एक साथ फिल्म में साथ नजर आए हैं. फिल्म थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, देखते हैं ओटीटी पर फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है?

रणबाली ओटीटी रिलीज

नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर रणबाली की स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया है. प्लेटफॉर्म ने विजय और रश्मिका की फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में फिल्म रिलीज की तारीख का ऐलान किया है. फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होगी.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी फिल्म

रणबाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चल पाई थी. फिल्म से मेकर्स को जो उम्मीद थी फिल्म उतनी कमाई नहीं कर पाई. वहीं अब देखना होगा कि क्या फिल्म ओटीटी पर धमाल मचा सकती हैं. दरअसल कई बार थिएटर में फ्लॉप फिल्म ओटीटी पर हिट हो जाती है. ऐसे में बाद में ही पता चलेगा कि क्या रश्मिका और विजय की फिल्म ओटीटी पर हिट होती है या फ्लॉप

क्या है फिल्म की कहानी?

विजय और रश्मिका की फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की कहानी है जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई करता है. फिल्म की कहानी 1870 दशक के साउथ भारत पर आधारित है. जब ब्रिटिश राज था. उस दौरान मद्रास में अकाल पड़ा था. सूखे और मॉनसून की कमी की वजह से लाखों लोग उस समय भुखमरी से जूझ रहे थे.रणबाली फिल्म में विजय देवरकोंडा एक विद्रोही नेता हैं, जो अपने लोगों की रक्षा के लिए अग्रेजों के खिलाफ जाते हैं. रश्मिका फिल्म में जयाम्मा के किरदार में हैं. जो अपने पति का साथ देती है. रणबाली फिल्म में एक्शन देखने को मिलेगा. इस पीरियड एक्शन ड्रामा का निर्देशन राहुल सांकृतियन ने किया है. फिल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है.

विजय और रश्मिका की शादी

विजय और रश्मिका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. डेटिंग के बाद कपल ने फरवरी साल 2026 में शादी की है. कपल की शादी उदयपुर राजस्थान के आईटीसी मोमेंटोज रिसॉर्ट में हुई थी. कपल ने तेगुलु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More