App

बिहार दौरे पर रहेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, छठ घाटों के निरीक्षण से लेकर बैठकों तक, जानें पूरा कार्यक्रम

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर 10 से 12 नवंबर तक रहेंगे. वह इस दौरान छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे. साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकों में शामिल होंगे.

बिहार दौरे पर रहेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, छठ घाटों के निरीक्षण से लेकर बैठकों तक, जानें पूरा कार्यक्रम
Image Credit: बिहार दौरे पर रहेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Photo-AI)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 से 12 नवंबर तक बिहार की राजधानी पटना के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. अपने प्रवास के दौरान वह छठ महापर्व से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ पूर्व निर्धारित संगठनात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे.

पटना के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे बीजेपी अध्यक्ष

दौरे के पहले दिन नितिन नवीन 10 नवंबर को छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 3 बजे दीघा के नसरीगंज घाट से गाय घाट तक पटना के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

स्वर्गीय आरके सिन्हा के पटना स्थित आवास पहुंचेंगे नितिन नवीन

इसके बाद शाम 5:30 बजे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आरके सिन्हा के पटना स्थित आवास पहुंचेंगे. वहां वह दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे.

संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे

11 और 12 नवंबर को नितिन नवीन पार्टी के पूर्व निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे.

नितिन नवीन का यह दौरा छठ महापर्व के दौरान महत्वपूर्ण माना जा रहा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह दौरा छठ महापर्व के दौरान पार्टी की सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसी बीच बिहार में महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं. सूर्योपासना के इस चार दिवसीय महापर्व को लेकर जिला प्रशासन घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गया है. पटना से लेकर गयाजी तक प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा घाटों पर पहुंचने की संभावना

पटना में जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा घाटों पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने और पानी के अंदर भी निर्धारित गहराई तक पर्याप्त मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा है.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More