App

गोवर्धन पूजा पर रंग-बिरंगी कतरनों और मोर पंख से सजाकर दौड़ाई गायें, सफेद गाय को मिला पहला स्थान

डूंगरपुर के छापी गांव में गोवर्धन पूजा पर गायों की अनोखी दौड़ हुई. पशुपालकों ने गायों को रंग-बिरंगी कतरनों और मोर पंख से सजाया. दौड़ में सफेद गाय सबसे आगे रही. ग्रामीणों ने इसे आने वाले साल में सुख-समृद्धि का शुभ संकेत माना.

गोवर्धन पूजा पर रंग-बिरंगी कतरनों और मोर पंख से सजाकर दौड़ाई गायें, सफेद गाय को मिला पहला स्थान
Image Credit: Govardhan Puja

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के छापी गांव में गोवर्धन पूजा पर सालों पुरानी अनोखी परंपरा निभाई गई. यहां पशुपालक अपनी गायों को रंग-बिरंगी कतरनों और मोर पंख से सजाकर मैदान में पहुंचे. विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सभी गायों को एक साथ दौड़ाया गया. इस दौरान पशुपालक हो-हल्ला करते हुए अपनी गायों के पीछे दौड़ते नजर आए. रेस में सफेद गाय सबसे आगे रही और उसने जीत हासिल की. ग्रामीणों ने इसे आने वाले साल में सुख, शांति और समृद्धि का शुभ संकेत माना.

रंग-बिरंगी कतरनों और मोर पंख से सजाईं गायें


छापी गांव में गोवर्धन पूजा के दिन सुबह से ही धार्मिक माहौल रहा. पशुपालकों ने अपनी गायों को अलग-अलग रंगों के कपड़ों की कतरनों और मोर पंख से सजाया. छापी सहित आसपास के कई गांवों से सैकड़ों किसान अपनी सजी-धजी गायों को लेकर मैदान में पहुंचे. यहां सबसे पहले गायों की पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद दौड़ का आयोजन हुआ.

हो-हल्ला करते हुए गायों के पीछे दौड़े पशुपालक


पूजा के बाद सभी गायों को एक साथ दौड़ाया गया. अपनी गाय को आगे निकालने के लिए पशुपालक भी उनके पीछे दौड़ते रहे. मैदान के दोनों तरफ ग्रामीणों की भीड़ जमा थी. लोग भी हो-हल्ला करते हुए इस अनोखी दौड़ का आनंद लेते नजर आए. रेस में सफेद गाय सबसे आगे रही. उसके जीतते ही ग्रामीणों में खुशी छा गई.

 

सफेद गाय की जीत को माना शुभ संकेत


ग्रामीणों की मान्यता है कि गोवर्धन पूजा पर गायों की दौड़ का विशेष महत्व है. इस बार सफेद गाय के सबसे आगे रहने को लोग शुभ मान रहे हैं. उनका विश्वास है कि इससे आने वाला साल गांव में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा. छापी गांव में गायों की दौड़ की यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. ग्रामीण हर साल गोवर्धन पूजा पर इसे उत्साह के साथ निभाते हैं. इस आयोजन के जरिए वे अपनी पुरानी मान्यताओं और ग्रामीण संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं. यही वजह है कि इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए छापी सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

रिपोर्टर- अखिलेश शर्मा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More