)
बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद सोमवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही.
बता दें कि 5 नवंबर की रात गांव से 11 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना मिली थी. बालिका के पिता ने गांव के ही उत्तम सिंह पर आरोप लगाया था. पुलिस ने मुकदमा दर्जकर डॉग स्क्वॉड, फील्ड यूनिट और पांच टीमों को तलाश में लगाया था. इस दौरान बालिका का शव गांव के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ था. घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई थीं.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश के दौरान ग्राम पोखरा के पास उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ रायबरेली के शिवगढ़ थाने में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं. कोतवाली प्रभारी अनिल पाण्डेय ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की पुष्टि की.
कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी उत्तम सिंह को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया है. उसके घर को बुलडोज कर दिया गया है.
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव में दो किशोरियों का शव पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान किरन और नैना के रूप में हुई है. दोनों दोस्त थीं. साथ ही आती जाती थीं. घर वाले उनकी दोस्ती पर एतराज जताते थे. हालांकि, दोनों ने आत्महत्या की या हत्या ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.