)
बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत एक गांव में चार बदमाशों ने एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता की बहन ने बताया कि दीपावली की रात 11:00 बजे तक उसके पिता घर नहीं पहुंचे थे, जिसको लेकर पीड़िता और उसकी एक छोटी बहन अपने पिता को खोजने निकली थीं. तभी अचानक घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर घात लगाए बगल के गांव के चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया.
वहीं, छोटी बहन को पिस्तौल दिखाकर डराया और उसे हल्ला नहीं करने के लिए कहा. इसके बाद बदमाश घर से एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर सुनसान ग्रामीण सड़क पर ले गए और छोटी बहन के सामने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए.
दो घंटे बाद पीड़िता अपनी बहन के साथ घर पहुंची, जिसके बाद उसने अपने परिवार को मामले की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है. पीड़िता की मां की लगभग दो साल पहले मौत हो चुकी है और उसके पिता तब से मानसिक रूप से तनाव में रहते हैं.
पीड़िता परिजनों ने बताया कि वह कह रही थी कि मैं भी चल रही हूं, लेकिन वह पिता को खोजने जाने लगी, तभी घर के बाहर से ही उनके कुछ लड़के उठा ले गए. पीड़िता की बहन ने कहा कि शाम तक पापा घर पर नहीं आए थे, तो दीदी बोली अभी तक घर नहीं आए पापा, रात को 11-12 बजे गए. दीदी बोली खोजने जा रहे हैं. इसके बाद कुछ लड़के आए और घर से पास से ही दीदी हो उठा ले गए. ये लोग छोटी बहन को धराया धमकाया. दीदी रात को वापस लौट, तो हम लोग सुबह पुलिस को बुलाया और वह दीदी को घटना वाली जगह ले गई.
बाढ़ के एसडीपीओ राम कृष्ण ने कहा कि बाढ़ थाना अंतर्गत बिडना क्षेत्र में एक 17 साल की लड़की के साथ उन्हीं के गांव के 4 लड़कों ने गैंगरेप किया. पीड़िता के आरोप के अनुसार ये मामला अभी तक सामने निकलकर आया है. पीड़िता के अनुसार हमने उनको बुलाया है. दो लड़कों का नाम बताया है और उनको हमने गिरफ्तार किया है. पीड़िता का कहना है कि दीपावली की रात थी और हम अपने पिता को खोजने निकले थे, तभी गांव के लड़के आए और हमारे साथ वारदात को अंजाम दिया.
रिपोर्ट: चंदन राय