)
जापानी फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को टक्कर दे रही है. तकाशी यामाजाकी के निर्देशन में बनी फिल्म का क्लैश भारत में तो नहीं हुआ लेकिन दुनिया के बाकि देशों में रामायण और गॉडजिला फिल्म के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. गॉडजिला फिल्म का बजट रामायण के मुकाबले बेहद कम है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म रामायण को कड़ी टक्कर दे रहा है.
किसी भी फिल्म की कमाई पर दर्शकों का रिव्यू बेहद जरूरी होता है. फिल्म के अच्छे रिव्यू से फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ता है. 'गॉडजिला माइनस जीरो' के रिव्यू काफी अच्छे रहे हैं. फिल्म के VFX, फिल्म में मॉन्स्टर एक्शन और इमोशनल कहानी लोगों को पसंद आ रही है. ताकाशी यामाजाकी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में इंसानी संघर्ष और युद्ध के बाद के जापान की कहानी को जोड़ने की कोशिश की है. फिल्म की कहानी केवल एक मॉन्स्टर के शहर को तबाह करने तक सीमित नहीं है, फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे युद्ध के बाद लोगों की जिंदगी में कैसा बदलाव आया है. इस फिल्म को केवल एक्शन मॉन्स्टर फिल्म की तरह नहीं देख सकते हैं.
Ramayana : 55.7 Million Dollars Godzilla Minus Zero : 63 Million Dollars This is what we call https://t.co/ySC7MNAjb7
— Reviews (@KshitizCritic) November 9, 2026
रामायण फिल्म को लेकर लोगों के मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म ने इंडिया में तो अच्छी शुरुआत की है. विदेशों में अभी फिल्म को वैसी बढ़त नहीं मिली है, जैसी फिल्म से उम्मीद की जा रही थी.
'गॉडजिला माइनस जीरो' के VFX का बजट बहुत ही कम है. हॉलीवुड फिल्मों में VFX के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं जापानी फिल्म मेकर्स ने बहुत ही कम बजट में शानदार VFX बनाया है.
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार गॉडजिला माइनस जीरो ने अभी तक वर्ल्डवाइड लगभग 592 करोड़ की कमाई की है. वहीं रामायण फिल्म ने अभी तक 507 करोड़ की कमाई की है. गॉडजिला ने नॉर्थ अमेरिका में 297 करोड़ का बिजनेस किया है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गॉडजिला रिलीज नहीं हुई है. गॉडजिला को रामायण जितने स्क्रीन नहीं मिले थे. जिस वजह से मेकर्स ने इंडिया में रिलीज पोस्टपोन कर दी.
गॉडजिला माइनस जीरो का टोटल बजट 178 करोड़ 76 लाख है. फिल्म साल 2023 में रिलीज गॉडजिला माइनस वन का सीक्वल है. फिल्म ने उस समय 1070 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं सीक्वल भी अच्छी कमाई कर रही है. अब देखना होगा कि क्या रामायण फिल्म रफ्तार पकड़ेगी.
सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्यों गॉडजिला फिल्म रामायण को बीट कर रही है. कहा जा रहा है कि गॉडजिला माइनस वन को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू से फिल्म की कमाई ज्यादा हो रही है. वहीं रामायाण को मिले-जिले रिव्यू से कमाई पर असर पड़ रहा है. रामायण एक सुनी-सुनाई कहानी है. गॉडजिला एक हिट फ्रेंचाइजी है जिसमें नई कहानी है.