App

धौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग और फायरिंग, 4 घायल

धौलपुर के खेड़ा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग और फायरिंग हुई. घटना में चार लोग घायल हो गए. घायलों ने घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

धौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग और फायरिंग, 4 घायल
Image Credit: Rajasthan News

धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के खेड़ा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हिंसक हो गया. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला हुआ. इस दौरान फायरिंग भी की गई. घटना में चार लोग घायल हो गए. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

चुनाव में हार के बाद हमला करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, खेड़ा गांव में तीन दिन पहले सरपंच पद के चुनाव हुए थे. चुनाव में एक पक्ष का प्रत्याशी जीत गया था, जबकि दूसरा पक्ष हार गया. आरोप है कि इसी हार की रंजिश में हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने जीते हुए प्रत्याशी के पक्ष के लोगों के घरों पर हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की. इस दौरान बंदूक से फायरिंग भी हुई. संघर्ष के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई.

वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर दिखे
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं. इसमें बड़ों के साथ बच्चों के हाथों में भी डंडे नजर आ रहे हैं. दोनों तरफ से मारपीट होती दिख रही है.

एक ही परिवार के चार लोग घायल
इस संघर्ष में उर्मिला पत्नी विशंभर, हर्षित पुत्र विशंभर, विशंभर पुत्र तुला और सूरज पुत्र विशंभर घायल हुए हैं. चारों प्रजापति समाज से हैं. घायलों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने पर कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत करवाया. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. मामले की जांच की जा रही है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More