)
Cabinet Meeting Update: 25 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुल 19,934 करोड़ रुपये के 5 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरण (CIE) विनिर्माण इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को मजबूत करना और भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु स्थित कामराजार पोर्ट पर दूसरे कंटेनर टर्मिनल के विकास को मंजूरी दी. परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा. इससे बंदरगाह की क्षमता और कंटेनर संचालन को मजबूती मिलेगी.
केंद्रीय कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे, हवाई कनेक्टिविटी और डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इन चार योजनाओं पर कुल ₹8,934 करोड़ खर्च किए जाएंगे. तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरे कंटेनर टर्मिनल का निर्माण, असम के सिलचर में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और डाक विभाग की दो योजनाएं शामिल हैं.
LIVE Now #Cabinet Briefing by Union Minister @AshwiniVaishnaw National Media Centre, New Delhi #CabinetDecisions https://t.co/VSbWFiSShq
— PIB India (@PIB_India) November 25, 2026
कैबिनेट ने तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरे कंटेनर टर्मिनल के निर्माण को मंजूरी दी है. इस परियोजना पर ₹4,288 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इससे पोर्ट की कंटेनर हैंडलिंग क्षमता को बढ़ाने और समुद्री माल परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
कैबिनेट ने असम के सिलचर स्थित डोलू में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इस परियोजना के लिए ₹2,014 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है. नए एयरपोर्ट से क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.
डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने डाक विभाग की पोस्टल ऑपरेशंस स्कीम को मंजूरी दी है. इस योजना पर ₹1,141 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा, डाक विभाग की एस्टेट मैनेजमेंट स्कीम को भी मंजूरी मिली है, जिसके लिए ₹1,491 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इन दोनों योजनाओं के जरिए डाक विभाग के संचालन और संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा.
कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन चार परियोजनाओं पर कुल ₹8,934 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इनमें पोर्ट और एयरपोर्ट जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के साथ डाक विभाग के ऑपरेशन और एस्टेट मैनेजमेंट से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं.