SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर, रेलवे खत्म कर सकता है RAC सिस्टम, क्या होगा नया नियम?

रेलवे की तरफ से जल्द RAC सिस्टम को खत्म करने की तैयारी की जा रही है. अभी तक RAC सिस्टम के तहत पूरा किराया देने के बावजूद दो यात्रियों को एक सीट अलॉट की जाती है. लेकिन अब इस नियम को बदलने पर विचार चल रहा है. क्या होगा नया नियम और कब से होगा लागू?

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 13, 2026, 01:38 PM IST | Updated: Nov 13, 2026, 01:43 PM IST
Image Credit: (AI) आरएसी टिकट वाले यात्री से कन्फर्म टिकट के बराबर पैसा लिया जाता है.
Join

अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो इससे जुड़े नियमों के बारे में आपको जरूरी जानकारी होगी. कई बार फेस्टिव सीजन में टिकट बुक कराने पर आपको वेटिंग मिलती है या फिर RAC पर सफर करने के लिए आप मजबूर होते हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि रेलवे की तरफ से करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की जा रही है. जी हां, एक अंग्रेजी समाचार पत्र की वेबसाइट में प्रकाशित खबर में दावा किया गया कि रेलवे दशकों पुरानी आरएसी (RAC) को खत्म करने की संभावना पर विचार कर रहा है. यदि रेलवे ने यह फैसला लिया तो यात्रियों को पूरा किराया देने पर सीट को साथी यात्री के साथ शेयर करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रेलवे की तरफ से यह समीक्षा की जा रही है कि क्या आरएसी सिस्टम को बनाए रखना यात्रियों के हित में है. इस विचार के पीछे सबसे अहम कारण यात्रियों की सुविधा और किराये की निष्पक्षता है. रेलवे अधिकारी के अनुसार यह बात भी यात्रियों के बीच की जा रही है कि जब यात्री को सोने के लिए पूरी बर्थ नहीं मिलती तो उससे टिकट का पूरा किराया लिया जाना सही नहीं है. मौजूदा नियम के अनुसार आरएसी टिकट वाले यात्री से भी कन्फर्म टिकट के बराबर पैसा लिया जाता है. लेकिन उसे इसके बदले सीट आधी मिलती है.

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, घर बैठे ऑनलाइन होगी कुली की बुकिंग, IRCTC से बुक करें व्हीलचेयर

पुराने नियम बदलने पर चल रहा विचार

आरएसी सिस्टम को खत्म किये जाने का प्रपोजल संसदीय समिति की चिंता के बाद सामने आया है. समिति की तरफ से यह सवाल भी उठाया गया कि जब यात्रियों को शेयर्ड सीट दी जा रही है, तो उनसे पूरा किराया क्यों लिया जा रहा है? संसदीय पैनल की तरफ से रेलवे को सिफारिश की गई कि वह मौजूदा आरएसी सिस्टम का रिव्यू करे और यह तय करे कि पूरी बर्थ नहीं मिलने की स्थिति में पूरा किराया लेना कितना सही है? इस सिफारिश के बाद रेलवे मिनिस्ट्री में काफी पुराने नियम को बदलने पर विचार किया जा रहा है.

दो यात्रियों को एक साइड लोअर बर्थ होती है अलॉट

दरअसल, मौजूदा आरएसी सिस्टम के तहत दो यात्रियों को एक साइड लोअर बर्थ अलॉट की जाती है. दिन में इस बर्थ को बैठने की दो सीटों में बदल दिया जाता है. रात में इसी बर्थ पर दोनों यात्रियों को सोने के लिए जगह मैनेज करनी होती है. इस सिस्टम में हालात तब ज्यादा असहज हो जाते हैं जब एक ही बर्थ पर पुरुष और महिला यात्री को टिकट दे दिया जाता है. इस तरह के मामलों में TTE को भी ऑप्शनल सीट ढूंढने में काफी मुश्किल होती है. यह समस्या तब ज्यादा होती है जब ट्रेन में कोई बर्थ खाली न हो.

ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने 14 ई-कैटरिंग वेबसाइटों को किया बैन

कैसे काम करता है RAC टिकट?

आरएसी (RAC) यानी रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन कन्फर्म और वेटिंग के बीच की कैटेगरी है. वेटिंग वालों को रिजवर्ड कोच में यात्रा करने की अनुमति नहीं होती. लेकिन आरएसी वाले ट्रेन में सफर कर सकते हैं. यदि कन्फर्म टिकट वाला यात्री अपना टिकट कैंसिल (Cancel) करता है तो खाली हुई पूरी बर्थ आरएसी पैसेंजर को अलॉट कर दी जाती है. यानी टिकट कैंसिलेशन पर आरएसी टिकट के कन्फर्म होने की संभावना रहती है.

क्यों शुरू किया गया था आरएसी सिस्टम?
आरएसी सिस्टम को उस दौर में शुरू किया गया था जब रेलवे रिजर्वेशन का काम मैनुअल होता था. अंतिम समय में कैंसिल होने वाले टिकट को ट्रैक करने के लिए कंप्यूटराइज्ड सिस्टम नहीं था. इसका मकसद यह था कि कैंसिलेशन के कारण ट्रेन की बर्थ खाली नहीं जाए और ज्यादा से ज्यादा लोग सफर कर सकें. लेकिन कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सिस्टम आने के बाद बर्थ आवंटन और अपग्रेडेशन को मैनेज करना आसान हो गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES