App

ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने 14 ई-कैटरिंग वेबसाइटों को किया बैन

IRCTC: ट्रेन से सफर के दौरान अगर आप भी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं, तो IRCTC की ओर से जारी इस लिस्ट को जरूर देख लें. आईआरसीटी ने उन प्लेटफॉर्म की लिस्ट जारी की है, जहां से खाना आर्डर करना आपके पेट और जेब दोनों के लिए खतरा बन सकता है.

ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने 14 ई-कैटरिंग वेबसाइटों को किया बैन
Image Credit: Indian railway

Indian Railway: ट्रेन से सफर के दौरान अगर आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. खाने को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद  IRCTC ने बड़ी कार्रवाई की है. IRCTC ने रेलवे में अनधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है.  खाने की क्वालिटी के साथ खिलवाड़ करने वाले ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप के खिलाफ आईआरसीटीसी ने अभियान चलाया है.

IRCTC का बड़ा अभियान

यात्रियों की सेहत, खाने की गुणवत्ता और डेटा सुरक्षा को लेकर IRCTC ने बड़ी कार्रवाई की है. 14 अनधिकृत प्लेटफॉर्म की सूची जारी की है. यात्रियों से अपील की जा रही है कि वो इन प्लेटफॉर्म से जरिए ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से बचें . इन ई-प्लेटफॉर्म पर खाने की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं.  

IRCTC की लिस्ट में कौन-कौन से नाम  

आईआरसीटीसी ने जिन वेबसाइटों प्रतिबंधित सूची में शामिल किया है, उसमें ये नाम शामिल है. अगली बार जब भी आप ट्रेन में खाना आर्डर करें, तो इन वेबसाइटों से बचें.  

  • RailRestro
  • RailMitra
  • TravelKhana
  • TrainsCafe
  • DibRail
  • ailFood 
  • ravelerFood
  • FoodOnTrack 
  •  eCatering App
  •  KhanaOnline 
  •  Trainway 
  •  RailMeal  
  • TrainMenu  


बिना FSSAI लाइसेंस वाले आउटलेट

IRCTC के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म से खाना मंगाने पर बिना FSSAI लाइसेंस वाले आउटलेट से भोजन मिलने का खतरा बना हुआ है.  ऐसे में सिर्फ खाने की क्वालिटी पर जोखिम नहीं है, बल्कि अनधिकृत प्लेटफॉर्म पर PNR, मोबाइल नंबर, ईमेल और पेमेंट डिटेल साझा करने से डेटा चोरी का भी खतरा बना रहता है. इन प्लेटफॉर्म से खाना मंगवाने पर आप वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम उठाते हैं.

शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई  

आईआरसीटीसी को इन प्लेटफॉर्म के खिलाफ कई बार शिकायतें मिली. कभी खाना नहीं पहुंचने, ऑर्डर रद्द होने और पैसे वापस नहीं मिलने पर शिकायत मिलती रही.  IRCTC ने सिर्फ चेतावनी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की.  

ट्रेन से सफर के दौरान कहां से आर्डर करें खाना ?

यात्रियों को सिर्फ IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, Food on Track ऐप और अधिकृत पार्टनर से खाना ऑर्डर करने की सलाह दी गई है.  आप फोन से खाना ऑर्डर करने के लिए IRCTC की हेल्पलाइन 1323 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 
ट्रेन या रेलवे परिसर में अवैध फूड डिलीवरी दिखने पर RPF हेल्पलाइन 182 पर शिकायत करने की सलाह दी गई है.  IRCTC का आरोप है कि ये अनधिकृत कारोबार से टैक्स चोरी और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंच सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More