)
दिवाली के मौके पर टीम इंडिया ने करोड़ों भारतीय फैंस को जीत का तोहफा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए दूसरे ODI को भारत ने DLS नियम के अनुसार, 3 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर कीवियों को महज 134 रनों पर ढेर कर दिया. इसके जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी भी फ्लॉप हुई, लेकिन केएल राहुल ने अंत तक डटे रहकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट खोकर 126 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने एंट्री मारी और खेल रुक गया. DLS स्कोर से टीम इंडिया 4 रन आगे थी और इसी के चलते न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा.
दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाज नमन धीर जिस तरह से आउट दिए गए, उसपर काफी बवाल मच रहा है. जैकब डफी की गेंद पर टिम सीफर्ट ने उनका शानदार कैच लपका. हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि क्या उनका पैर बाउंड्री लाइन को पार कर चुका था? आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
भारतीय पारी के 25वें ओवर में जैकब डफी की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में नमन धीर आउट हुए. उन्होंने कीवी पेसर के शॉट बॉल को पुल किया. बाउंड्री लाइन के ठीक पास टिम सीफर्ट ने कैच पकड़ा. मामला करीबी था इसलिए ऑन फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर के हाथ में छोड़ा. थर्ड अंपायर ने ये कहा कि रस्सी को छूने का कोई सबूत नहीं मिल रहा है, इसलिए बल्लेबाज आउट है. हालांकि, ये भी देखने को मिला कि बाउंड्री रोप अपने ओरिजनल जगह से थोड़ा पीछे की तरफ खिसका हुआ था.
थर्ड अंपायर के इस फैसले से केएल राहुल भी खुश नहीं दिखे और उन्होंने ऑन फील्ड अंपायर से इस बारे में बातचीत की. सोशल मीडिया पर फैंस भी इस फैसले के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. लोगों का मानना है कि बाउंड्री रोप अपने ओरिजनल जगह पर नहीं थी. अगर होती तो टिम सीफर्ट का पैर उसको टच करता और इस लिहाज से नमन धीर को आउट नहीं देना चाहिए था.
Naman dhir is out ‼️ But it doubtful ‼️ Out or Not out ‼️ #INDvsNZ https://t.co/DCl24U8foW
— JIGNESH܁ GJᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠ (@jignesh03011976) November 7, 2026
नमन धीर आउट थे या नहीं? ये बहस का विषय जरूर है, लेकिन टीम इंडिया को इस फैसले का नुकसान नहीं हुआ. वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे को भारत ने DLS नियम से 4 रन से जीत लिया. केएल राहुल ने 38 गेंदों पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने भी 30 रनों का योगदान दिया. जीत के असली हीरो तेज गेंदबाज गुरनूर बरार रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए. ये उनके ODI करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी है. उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है. तीसरा मैच मंगलवार, 10 नवंबर को हैम्लिटन में खेला जाएगा.