)
टीम इंडिया ने छोटी दीवाली के मौके पर बड़ा धमाका किया है और देशवासियों को जीत का तोहफा दिया है. भारत ने न्यूजीलैंड को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे ODI मैच में DLS नियम से 4 रन से हरा दिया. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार दूसरा ODI मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 41 ओवर में महज 134 रनों पर ढेर कर दिया.
इसके जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी भी लड़खड़ाई और भारत ने 86 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए. केएल राहुल ने 38 गेंदों पर 26 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. श्रेयस अय्यर (30 रन) और नमन धीर (12 रन) ने भी उनका अच्छा साथ दिया. टीम इंडिया ने 26 ओवर में 7 विकेट खोकर 126 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने एंट्री मारी और खेल रुक गया. DLS स्कोर से टीम इंडिया 4 रन आगे थी और इसी के चलते न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा.
छोटी दिवाली पर भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने बड़ा धमाका किया. दाएं हाथ के पेसर ने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए. गुरनूर ने कीवी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम 134 रनों पर ऑलआउट हो गई.
Four wickets, a match-winning spell, and a well-deserved POTM 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/jVFaKU6V2W
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
गुरनूर बरार एंड कंपनी ने बल्लेबाजों के लिए पहले ही काम आसान कर दिया था. हालांकि, छोटे लक्ष्य का पीछा करने में भी टीम इंडिया की हालत पतली हो गई. ODI के नंबर-1 बल्लेबाज शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. पिछले मैच के हीरो विराट कोहली भी 7 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित 23 रन बनाकर एक बार फिर काइल जैमिसन का शिकार बने. भारत ने 47 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे. उसके बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच 39 रनों की अहम पार्टनरशिप हुई. अय्यर 30 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन राहुल अंत तक डटे रहे. नमन धीर ने 12 रनों का योगदान दिया.