App

न कोई ऑफिस, न कोई भागदौड़... फिर भी 2 महीने में कमाए 9.6 लाख, इस लड़की को नींद ने कैसे बनाया लखपति?

अच्छी नींद लेना अक्सर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन मुंबई की जिनिया चटर्जी के लिए यही नींद लाखों की कमाई का जरिया बन गई. आइए जानते हैं कैसे?

न कोई ऑफिस, न कोई भागदौड़... फिर भी 2 महीने में कमाए 9.6 लाख, इस लड़की को नींद ने कैसे बनाया लखपति?
Image Credit: 2 महीने की नींद ने बनाया लखपति.

क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ बिस्तर पर आराम से सोने के भी आपको लाखों रुपये मिल सकते हैं? ये बात सुनने में अजीब लगती है, लेकिन यह सच हुआ है. एक लड़की को 60 दिनों की नींद लेने पर 9.6 लाख रुपये का इनाम मिला है. ये कोई और नहीं बल्कि मुंबई की जिनिया चटर्जी हैं.

दरअसल, जिनिया चटर्जी वेकफिट (Wakefit) की अनोखी 'स्लीप इंटर्नशिप' के पांचवें सीजन की विजेता बनी हैं, जिसके चलते उन्होंने 9.6 लाख रुपये का इनाम और एक स्पॉन्सर्ड वेकेशन अपने नाम किया है.

यह अनोखी प्रतियोगिता 2 महीने तक चली. इसके लिए देशभर से 2 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे. इनमें से सिर्फ 10 प्रतिभागियों को सेलेक्ट किया गया. इस इंटर्नशिप का मकसद बेहद सीधा था पूरी नींद लेना, एक नियमित रूटीन फॉलो करना और लीडरबोर्ड में अपनी जगह बनाने के लिए साप्ताहिक चुनौतियों में हिस्सा लेना.

सोने के अलावा क्या थे मजेदार टास्क?

इस कॉम्पिटिशन में 60 दिनों तक सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने स्लीपिंग पैटर्न को ट्रैक किया और डेली अपना स्कोर इम्प्रूव करने पर काम किया. हालांकि, यह इंटर्नशिप सिर्फ सोने के घंटों तक ही लिमिटेड नहीं थी. हर हफ्ते उन्हें ऐसे मजेदार और यूनिक टास्क दिए जाते थे, जिससे उनकी क्रिएटिविटी का भी टेस्ट होता था.

इन चैलेंजेस में 'स्लीप सिनेमा' शामिल था, जिसमें कंटेस्टेंट्स को फेमस फिल्मों के सीन्स को नींद वाले ट्विस्ट के साथ रीक्रिएट करना था.

वहीं 'स्लीप बिंगो' में उन्हें पूरे हफ्ते की अपनी सोने की आदतों को रिव्यू करना होता था. इसके अलावा एक 'अंडरकवर स्लीप मिशन' भी था, जिसमें लोगों से बात करते वक्त बिना किसी को भनक लगे 10 बार 'ब्लैंकेट' या 'पिलो' शब्द बोलना था. हर हफ्ते सबसे बेस्ट परफॉर्म करने वाले को 'प्रो स्लीपर ऑफ द वीक' का टाइटल दिया जाता था.

ग्रैंड फिनाले में कौन-कौन पहुंचा?

कॉम्पिटिशन के आखिरी पड़ाव पर रत्नागिरी मणिकंदन, जिनिया चटर्जी और महक खोत ने टॉप-3 कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह पक्की की. हालांकि, सबसे ज्यादा वीकली क्रिएटिव चैलेंज जीतने वाले हैदराबाद के करीम खान ने वाइल्डकार्ड के तौर पर शानदार कमबैक किया. इस तरह कुल 4 कंटेस्टेंट्स ने ग्रैंड फिनाले 'बिग बेड' में एंट्री मारी.

इस ग्रैंड फिनाले को बिल्कुल किसी रियलिटी टीवी शो के फॉर्मेट में डिजाइन किया गया था. यहां फाइनल नाइट में अपना स्लीप स्कोर ट्रैक करने से पहले सभी फाइनलिस्ट्स को कई दिलचस्प टास्क पूरे करने थे.

कैसे चुनी गईं सीजन-5 की विनर?

फिनाले के एक टास्क 'मेमोरी फोम चैलेंज' में कंटेस्टेंट्स को रेफरेंस फोटो देखकर बिल्कुल वैसा ही बेडरूम सेटअप तैयार करना था, जिससे उनकी मेमोरी, ऑब्जर्वेशन और टीमवर्क का टेस्ट हुआ.

इसके बाद 'स्लीप ऑक्शन' हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स को सोने का परफेक्ट माहौल बनाने के लिए तकिए, कंबल, एसी कंट्रोल, लाइटिंग और साउंड सेटिंग्स जैसी चीजों पर बोली लगानी थी. इसी ऑक्शन के दौरान होस्ट और इन्फ्लुएंसर अनुज गुप्ता ने एक मजेदार रैप लोरी भी सुनाई.

सोने का पूरा सेटअप तैयार होने के बाद, चारों फाइनलिस्ट्स ने कॉम्पिटिशन की आखिरी रात गुजारी. उस रात के स्लीप स्कोर ने विनर तय करने में सबसे अहम रोल निभाया. फाइनल स्कोर की तुलना करने के बाद जिनिया चटर्जी को इस अनोखे मुकाबले का विनर घोषित किया गया.

कब शुरू हुई थी यह अनोखी इंटर्नशिप?

साल 2019 में शुरू हुई इस अनोखी स्लीप इंटर्नशिप का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. इसके शुरुआती चार सीजन में ही 10 लाख से ज्यादा एप्लीकेशंस आ चुके हैं और अब तक 65 इंटर्न्स को सिर्फ सोने के लिए 1-1 लाख रुपये का स्टाइपेंड भी मिल चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More