App

दिवाली पर एहतियाती इंतजाम: तंग गलियों में दौड़ेगी वाटर मिस्ट बाइक, पटना में 48 स्थानों पर 450 से अधिक अग्निसुरक्षा सिपाही तैनात

दीपावली पर दीप जलाएं या फिर पटाखे, खुद की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता पर रखें. आग से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ आपकी जान के लिए खतरा पैदा कर सकता है.

दिवाली पर एहतियाती इंतजाम: तंग गलियों में दौड़ेगी वाटर मिस्ट बाइक, पटना में 48 स्थानों पर 450 से अधिक अग्निसुरक्षा सिपाही तैनात
Image Credit: बिहार में दीपावली और छठ के मौके पर आग से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. (AI Image)

दीपावली और छठ पूजा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. नगर निगम की ओर से शहर में साफ-सफाई बरकरार रखने के लिए दो शिफ्टों में कचरा उठाव वाहन चलाया जाएगा. आपदा को रोकने के लिए अग्निश्मन विभाग भी मुस्तैद है. अग्निश्मन विभाग की ओर से पटना समेत अन्य जिलों की तंग गलियों में स्पेशलाइज वाटर मिस्ट बुलेट की व्यवस्था की गई है. अग्निश्मन अधिकारी अभिषेक ने कहा कि पटना सिटी, कंकड़बाग, मंदिरी समेत पतली-पतली गलियों में 10 स्पेशलाइज्ड वाटर मिस्ट बुलेट तैनात किए जाएंगे. राजधानी के छह शहरी अग्निश्मन स्टेशनों पर स्पेशल टीम तैनात की जा रही है. उन्होंने बताया कि बड़े हादसे को रोकने के लिए खास व्यवस्था की जा चुकी है. इसके लिए 4000 लीटर का वाटर टेंडर, 12000 लीटर का वाटर पाउड भी उपलब्ध कराया जा चुका है.

450 से अधिक अग्निश्मन सिपाही होंगे तैनात

आगजनी पर फौरन रोकथाम लगाने के लिए राजधानी में 9 फायर स्टेशन स्थापित किए गए हैं. पटना शहरी क्षेत्र में 6 फायर स्टेशन का निर्माण किया गया है, जिसमें लोदीपुर, पटना सिटी, कंकड़बाग, दानापुर, एयरपोर्ट, सचिवालय में बनाए गए हैं. इसके अलावा राजधानी के 3 अनुमंडल पालीगंज, मसौढ़ी, बाढ़ में हाईटेक अग्निश्मन स्टेशन स्थापित हैं.

आग पर काबू पाने के लिए 52 मीटर का हाइड्रोलिक लैडर

अग्निशमन अधिकारी अभिषेक के अनुसार, राजधानी समेत अन्य जिलों में आग पर काबू पाने के लिए 52 मीटर का हाईड्रोलिक लैडर की व्यवस्था की गई है, जिससे दीपावली में आपदा घटने पर तुरंत आग पर रेस्क्यू किया जा सके. फिलहाल, सभी अग्निश्मन अधिकारियों को सुचारू रूप से प्रशिक्षण दिया जा चुका है. साथ ही 4 दिनों तक फायर स्टेशन ऑफिसर फिल्ड में रहकर विशेष अभियान चला रहे हैं. सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

48 चिन्हित स्थानों पर अग्निश्मन वाहनों की प्रतिनियुक्ति  

अग्निशमन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के मौके पर राजधानी के 48 रणनीतिक स्थानों पर अग्निश्मन वाहनों की प्रतिनियुक्ति की गई है. बहादुरपुर थाना, सुल्तानगंज, गायघाट, दिनकर गोलंबर, डाक बंगला, सगुनामोड़, रामजानकी मंदिर, गोलापर, आईजीआईएमएस पर 24 घंटे वाहन तैनात रहेंगे. वहीं घनी आबादी वाले इलाके, झुग्गी-झोपड़ियों, लकड़ी के टालों और पटाखों के बाजारों में अग्नि सुरक्षा के साथ मॉकड्रिल कार्यकम भी चलाया जा रहा है. दीपावली व छठ पूजा में लोगों को पैम्पलेट के जरिये जागरूक भी किया जा रहा है.

आग लगने पर इन टोल फ्री नंबरों पर करें कॉल

7485805821, 9031841732, 101, 112

अफवाह फैलाने वालों पर 4 घंटे में कार्रवाई, दीपावली-छठ की तैयारी पर CM के निर्देश

बिहार में दीपावली और छठ महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और विधि-व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो और डीएम इसकी लगातार मॉनिटरिंग करें. मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन से लेकर छठ घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है. सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों का अधिकतम चार घंटे में खंडन करने को कहा गया है. पर्व के दौरान 17,500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी, होमगार्ड और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती होगी. वहीं, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और घाटों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनता की समस्याएं सुनने को कहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author