EPFO का दावा...ऐप और वेबसाइट छोड़िए, WhatsApp से चेक होगा PF बैलेंस; लेकिन क्या है हकीकत?
EPFO की तरफ से पिछले दिनों बैलेंस और पासबुक आदि की डिटेल जानने के लिए ऑफिशियल WhatsApp नंबर 8796441800 को जारी किया गया है. इस नंबर को आप अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में सेव करके WhatsApp के जरिये PF बैलेंस, पासबुक और ट्रांजैक्शन आदि की जानकारी ले सकते हैं.
अगर आप भी सैलरीड क्लॉस हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, पीएफ बैलेंस चेक करना किसी सिरदर्द से कम नहीं लगता होगा. कभी वेबसाइट काम नहीं करती तो कई बार लॉगइन नहीं होता. ऐसे में आपको बैलेंस चेक करने के लिए बार-बार EPFO की वेबसाइट पर जाना पड़ता है. अगर आप भी इस पूरे सिस्टम से तंग आ गए हैं तो आपके लिए आज शानदार खबर है. जी हां, पीएफ अकाउंट का बैलेंस आदि डिटेल चेक करने के लिए आपको किसी लैपटॉप या भारी-भरकम वेबसाइट की जरूरत नहीं होगी. अब आप WhatsApp के जरिये PF अकाउंट की डिटेल मिनटों में चेक कर सकेंगे. केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने EPFO के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर ईपीएफओ की चैटबॉट सर्विस का उद्घाटन किया है.
क्या है EPFO की व्हाट्सएप सर्विस?
ईपीएफओ ने 8 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को दिवाली और नए साल की सुविधा के तौर पर टेक-सेवी सर्विस दी है. EPFO ने की तरफ से ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है. इस चैटबॉट के जरिये कोई भी पीएफ सब्सक्राइबर मोबाइल से अपनी कुल जमा राशि चेक कर सकता है. इसमें आप पिछले 5 ट्रांजेक्शन की डिटेल पा सकते हैं. इतना ही नहीं सीधे PDF फॉर्मेट में अपनी EPF पासबुक भी डाउनलोड कर सकते हैं. EPFO का मानना है कि आज के दौर में हर किसी के पास स्मार्टफोन हैं और लोग व्हाट्सएप पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. ऐसे में यह सुविधा WhatsApp पर मिलने से सब्सक्राइबर्स को सहूलियत होगी.
क्या है EDLI स्कीम? प्राइवेट नौकरी वाले को मिलता है 7 लाख का इंश्योरेंस; वो भी एकदम फ्री
ईपीएफओ सर्विस की शुरुआत 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 74वें स्थापना दिवस के मौके पर हुई. इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि सोशल सिक्योरिटी और सरकारी सर्विस आम आदमी के लिए जितनी आसान और ट्रांसपेरेंट होंगी, देश का युवा उतना ही मजबूत होगा. यदि आप भी EPFO की सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको अपने फोन की कांटेक्ट लिस्ट में EPFO का ऑफिशियल नंबर सेव करना होगा. आइए जानते हैं कैसे चेक करें अपना EPFO बैलेंस-
व्हाट्सएप पर कैसे चेक करें PF बैलेंस
- सबसे पहले अपने फोन की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 8796441800 नंबर को 'EPFO Official' नाम से सेव कर लें.
- व्हाट्सएप ओपन करके संबंधित नंबर की चैट विंडो खोलें और 'Hi' टाइप करके मैसेज सेंड कर दें.
- आपको चैटबॉट की तरफ से ऑटोमेटेड रिप्लाई मिलेगा, इसमें अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें.
- अब सिस्टम आपके मोबाइल नंबर को वेरिफाई करेगा, जिससे आप व्हाट्सएप चला रहे हैं.
- यह ध्यान रहे कि आपका व्हाट्सएप नंबर वही होना चाहिए, जो आपके UAN से रजिस्टर्ड है.
- वेरिफाई होने के बाद आपकी स्क्रीन पर मेन्यू शो होगा. यहां 'Check PF Balance', 'View Last 5 Transactions' या 'Download EPF Passbook' में से किसी एक पर जरूरत के हिसाब से क्लिक कर दें.
- ऑप्शन सिलेक्ट करने के बाद कुछ ही सेकेंड में व्हाट्सएप स्क्रीन पर पूरी जानकारी या पासबुक की फाइल आ जाएगी.
नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी खबर, PF निकालने के लिए नहीं भरना होगा क्लेम फॉर्म! EPFO के नए नियम से कर्मचारियों को मिली राहत
कितना कारगर है यह सिस्टम?
ईपीएफओ की तरफ से 8796441800 नंबर जारी करके चैट बॉट की सुविधा को शुरू करने का दावा किया गया है. ईपीएफओ की तरफ से बताया गया कि इस नंबर पर मैसेज करके और संबंधित ऑप्शन सिलेक्ट करके आप अपने UAN से जुड़ी डिटेल प्राप्त कर सकते हैं. EPFO की तरफ से यह भी बताया गया कि यह कदम यूजर फ्रेंडली है. लेकिन जब जी न्यूज डिजिटल के टीम मेंबर ने संबंधित नंबर को अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नंबर सेव करके व्हाट्सप पर Hi लिखा तो पहले लैंग्वेज सिलेक्ट करने का ऑप्शन आया. यहां से आगे बढ़ने के बाद EPFO की तरफ से 4 ऑप्शन दिये गए-
- चेक बैलेंस
- लास्ट 5 ट्रांजेक्शन
- डाउनलोड पासबुक
- चेंज लैंग्वेज
जब हमने इसके अलग-अलग ऑप्शन, 'चेक बैलेंस', 'लास्ट 5 ट्रांजेक्शन', 'डाउनलोड पासबुक' और 'चेंज लैंग्वेज' पर क्लिक किया तो किसी तरह की जानकारी नहीं मिली. लेकिन इसमें से किसी भी ऑप्शन पर सिलेक्ट करने पर उससे संबंधित जानकारी मुहैया नहीं कराई गई. साथ ही कुछ समय बाद ट्राय करने की बात कही गई.