भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /32000 गिरकर हांफ रहा सोना, चांदी हाई से 50% फिसली... दिवाली से पहले गोल्ड भरेगा उड़ान या कीमत और होगी धड़ाम?

32000 गिरकर हांफ रहा सोना, चांदी हाई से 50% फिसली... दिवाली से पहले गोल्ड भरेगा उड़ान या कीमत और होगी धड़ाम?

Gold-Silver Rate: साल 2026 में अब तक 32000 रुपये गिर चुका सोना क्या दिवाली से पहले और गिरेगा? चांदी अपने ऑल टाइम हाई से आधे भाव पर पहुंच चुका है .

Written ByBavita Jha
Published: Oct 13, 2026, 04:59 PM IST|Updated: Oct 13, 2026, 05:29 PM IST
joinshare
32000 गिरकर हांफ रहा सोना, चांदी हाई से 50% फिसली... दिवाली से पहले गोल्ड भरेगा उड़ान या कीमत और होगी धड़ाम?

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

2

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

3

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

4

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

5

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Gold Today: धनतेरस, दिवाली से पहले सोने के दाम गिरते ही जा रहे हैं. सितंबर में सोना 8000 रुपये से अधिक गिरा. अक्टूबर के शुरुआती 10 दिनों में ही सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सोना आज भी गिरा है. सोना आज 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया. ग्लोबल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार में गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है.  MCX पर सोना 177 रुपये की गिरावट के साथ 149366 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.  


आज कितना गिरा सोना, चांदी का कहां पहुंचा रेट

13 अक्टूबर , मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट आई. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज 10 ग्राम सोना करीब 400 रुपये फिसल गया. जबकि चांदी की कीमत में 923 रुपये से अधिक की गिरावट आई. IBJA की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक सोने का भाव कुछ इस तरह से रहा है....


24 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड 147662 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 135258 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 110747 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट शुद्धता वाला सोना 86382 रुपये प्रति 10 ग्राम
1 किलो चांदी 219372 रुपये पर पहुंच गई.

क्यों गिरता ही जा रहा है सोना

खाड़ी युद्ध के बाद बदले वैश्विक हालात सोने की कीमतों में दबाव को बढ़ा रहा है. मजबूत डॉलर इंडेक्स सोने की तेजी पर ब्रेक लगा रहा है. डॉलर के मजबूत होने पर दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा होने लगता है, जिससे उसकी मांग कम हो जाती है और कीमत गिरने लगती है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड की मजबूती सोने के प्रति निवेशकों का आकर्षण कम कर देती है. इसके साथ ही कच्चे तेल की वजह से बढ़ती महंगाई ब्याज दर बढ़ाने की आशंका को बढ़ाता है, जिससे लोग सोना खरीदना कम कर देते हैं.  ब्याज दर बढ़ने से लोग बेहतर रिजर्व  के लिए सोने के बजाए बॉन्ड में पैसा लगाना शुरू कर देती है.


1.79 लाख रुपये से फिसलकर 1.47 लाख रुपये पर पहुंच चुका है सोना

29 जनवरी 2026 को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1.79 लाख रुपये तक पहुंच चुकी थी. 28 फरवरी से शुरू हुए खाड़ी युद्ध के बाद से सोना संभल नहीं पाया है. सोने की कीमत आज करीब 32000 रुपये तक गिर चुकी है. चांदी का हाल तो और भी बुरा है. 29 जनवरी को चांदी 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर था, जो आज 2.19 लाख रुपये तक गिर चुका है. चांदी की कीमत जनवरी के बाद से अब आधी रह चुकी है.


क्या और गिरेगा सोना या चढ़ेंगे भाव?  

सोना लगातार गिरता जा रहा है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या सोने की कीमत और गिरेगी? क्या सोना और सस्ता होगा? इस बारे में कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया कहते हैं कि फेस्टिव सीजन में सोने की मांग बढ़ेगी. जिस तरह से चीन समेत दुनिया के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं सोने की मांग और कीमत दोनों में तेजी लौटेगी. जानकारों की माने तो सोना 1.55 लाख रुपये के आसपास रह सकता है. हालांकि लॉन्ग टर्म में इतने तेजी की उम्मीद है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
gold