US-India Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अटकी बातचीत ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. भारत और अमेरिका दोनों ही देश इस अधूरे पड़े डील को पूरा करना चाहते हैं. फरवरी 2026 में अंतरिम ड्राफ्ट तय हुआ, लेकिन बातचीत फाइनल दौर में नहीं पहुंच सकी, लेकिन अब इस डील को लेकर अमेरिका में भी हलचल तेज हो गई है.
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया है कि ये डील होकर रहेगी. उन्होंने संकेत दिए हैं कि डील की बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारत भी डील करना चाहता है और हम भी. उन्होंने संकेत दिए हैं कि ये डाील पहले से काफी अलग होना वाला है.
महीनों नहीं, हफ्तों में डील फाइनल , 99% काम पूरा
भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की बातचीत 99 फीसदी तक पूरी हो चुकी है और दोनों ही देश इस डील को फाइनल करने के बेहद करीब है. बस डील में तकनीकी विवरणों को सुलझाना बाकी है. दोनों देश डील साइन करने से पहले समझौते की भाषा और प्रावधानों के अर्थ को लेकर सजग है. दोनों देश समझौते के शब्दों और उनके वाक्यों में अर्थ को लेकर सहमति बनाने पर टिके है.
कब तक पूरी होगी भारत-अमेरिका की ट्रेड डील?
मार्को रुबियो ने साफ किया है कि डील की तकनीकी पहलुओं पर काम हो रहा है. समझौते में सहमति बनाने के लिए ये बेहद जरूरी है . दोनों देशों के लिए यह जरूरी है कि डील में लिखी गई भाषा का अर्थ दोनों के लिए एक समान हो. मार्को रुबियो और ट्रंप के बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच साल 2026 में ही पूरी हो सकती है.