App

दिवाली-दशहरा पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और बुकिंग सहित पूरी डिटेल्स

दशहरा-दिवाली की भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेरे वाली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिनकी टिकट बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू होगी.

दिवाली-दशहरा पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और बुकिंग सहित पूरी डिटेल्स

Special Trains for Dussehra-Diwali Rush: त्योहारी सीजन बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. दशहरा और दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा प्लान तैयार किया है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलग-अलग रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के 102 फेरे ऑपरेट करेगा. इन ट्रेनों से मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुरगी जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. 

बता दें, इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू होगी. ऐसे में अगर आप भी दशहरा या दिवाली पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानिए किन रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, क्या होगी टाइमिंग और टिकट की बुकिंग कैसे की जा सकेगी. ये सब जान लीजिये.

मुंबई-चेन्नई स्पेशल

CSMT मुंबई-चेन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन छह फेरे लगाएगी. ये ट्रेन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हर बुधवार रात 12:35 बजे मुंबई से रवाना होगी. ट्रेन उसी दिन रात 11:30 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी. वापसी दिशा में चेन्नई बीच-CSMT मुंबई स्पेशल ट्रेन भी छह फेरे लगाएगी. ये ट्रेन 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार सुबह 4:00 बजे चेन्नई बीच से रवाना होगी. ये अगले दिन सुबह 4:00 बजे CSMT मुंबई पहुंचेगी.

ये ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्डुवाड़ी, सोलापुर, कलबुरगी, वाडी, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अडोनी, गुंतकल, गूटी, ताड़िपत्री, येर्रागुंटला, कडप्पा, रजामपेट, रेणिगुंटा, अरक्कोनम और पेरंबूर स्टेशनों पर रुकेगी.

मुंबई-लातूर स्पेशल

मुंबई-लातूर बाई वीकली स्पेशल ट्रेन मुंबई और लातूर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 13 फेरे लगाएगी. ये ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार और गुरुवार को CSMT मुंबई से रात 12:35 बजे रवाना होगी. ये उसी दिन सुबह 11:40 बजे लातूर पहुंचेगी. लातूर-CSMT मुंबई स्पेशल ट्रेन भी 13 फेरे लगाएगी. ये ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार और गुरुवार को शाम 4:30 बजे लातूर से रवाना होगी. वहीं, अगले दिन सुबह 4:10 बजे CSMT मुंबई पहुंचेगी. ये सर्विस दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, उरुली, दौंड, भिगवण, जेऊर, कुर्डुवाड़ी, बार्शी टाउन, धाराशिव और हरंगुल स्टेशनों पर रुकेगी.

कोल्हापुर और कलबुरगी के बीच 64 फेरे

कोल्हापुर और कलबुरगी के बीच शुक्रवार को छोड़कर रोजाना एक स्पेशल ट्रेन चलेगी. ये सर्विस कुल 64 फेरे लगाएगी. कोल्हापुर-कलबुरगी स्पेशल ट्रेन 32 फेरे लगाएगी. ये ट्रेन 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक शुक्रवार को छोड़कर हर दिन सुबह 6:10 बजे कोल्हापुर से रवाना होगी. उसी दिन शाम 4:10 बजे कलबुरगी पहुंचेगी. कलबुरगी-कोल्हापुर स्पेशल ट्रेन भी 32 फेरे लगाएगी. ये ट्रेन 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक शुक्रवार को छोड़कर हर दिन शाम 6:10 बजे कलबुरगी से रवाना होगी. ये ट्रेन अगले दिन सुबह 5:40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी.

ट्रेन हातकणंगले, जयसिंगपुर, मिरज जंक्शन, अरग, बेलंकी, सुलगरे, कवठे महांकाळ, लंगरपेठ, ढालगांव, म्हसोबा डोंगरगांव, जावळे, वासुद, सांगोला, पंढरपुर, मोडनिंब, कुर्डुवाड़ी जंक्शन, सोलापुर और कलबुरगी जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी.

टिकट कब और कहां से बुक होंगे?

दशहरा और दिवाली के लिए चलाई जाने वाली इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू होगी. इन ट्रेनों के टिकट पर विशेष शुल्क लागू होगा. यात्री टिकट की बुकिंग इन माध्यमों से कर सकेंगे:

  • IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (irctc.co.in)
  • सभी कंप्यूटरीकृत रेलवे रिजर्वेशन केंद्र
  • RailOne मोबाइल ऐप

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी टिकट बुक कर लें और यात्रा के दौरान केवल वैध टिकट के साथ ही सफर करें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

यात्रा शुरू करने से पहले यात्री नेशनल ट्रेन इन्क्वारी सिस्टम (NTES) पोर्टल या RailOne ऐप पर ट्रेन की ताजा जानकारी और सभी स्टेशनों पर रुकने के समय की जांच कर सकते हैं. इससे ट्रेन के रूट, हॉल्ट और टाइमिंग से जुड़ी किसी भी बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More