SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरोजिनी नगर एवेन्यू टावर्स नीलामी विवाद में NBCC को झटका, कोर्ट ने नई नीलामी पर लगाई रोक, फैसला मंगलवार को

एनबीसीसी को सरोजनी नगर के एवेन्यू टावर्स नीलामी रद्द मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने एनबीसीसी की ओर से रद्द किए गए 49 फ्लैट्स की नई नीलामी पर अंतरिम रोक लगा दिया है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 27, 2026, 18:34 IST | Updated: Nov 27, 2026, 18:51 IST
Image Credit: NBCC
Join

High Court on NBCC Sarojini Nagar project:  49 फ्लैट्स की मनमाने तरीके से नीलामी रद्द करने पर NBCC को दिल्ली हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है.  सरोजनी नगर के एवेन्यू टावर्स के लिए जारी की गई 245 में से 49 फ्लैट्स की बोली रद्द करने के खिलाफ बायर्स NBCC के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए.

नीलामी रद्द करने के मामले में NBCC को झटका  

कोर्ट ने आज  सोरोजिनी नगर  प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट 'एवेन्यू टावर्स' के 49 फ्लैटों के लिए नीलामी रद्द करने के NBCC के फैसले के खिलाफ खरीददारों की याचिका की सुनवाई की और फिलहाल इन फ्लैट्स की नीलामी प्रक्रिया को रोक दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने बायर्स की नीलामी रद्द करने के NBCC के फैसले के खिलाफ फैसला सुरक्षित रखा है. मंगलवार को कोर्ट इस पर फैसला सुनाएगा.  

30 नवंबर को होने वाली थी नई नीलामी

कोर्ट के फैसले से साफ है कि अगले आदेश तक NBCC इन 49 फ्लैट्स के लिए फ्रेस नीलामी नहीं कर पाएगा. इसके लिए एनबीसीसी ने  30ल नवंबर को ई नीलामी आमंत्रित की थी. कोर्ट के आदेश के बाद एनबीसीसी को नई नीलामी की प्रकिया को रोकना होगा.

क्या है पूरा विवाद  

दिल्ली के सरोजनी नगर में बन रहे NBCC के एवेन्यू टावर्स में 245 फ्लैटर्स की नीलामी हुई. जिसमें से बिना उचित कारण बताए एनबीसीसी ने 49 फ्लैट्स की नीलामी को रद्द कर दिया. जबकि बायर्स का कहना है कि वेबसाइट पर लिस्ट जारी किए जाने के बाद उनकी नीलामी रद्द कर दी गई.  

पढ़ें-  बोली सबसे हाई, फिर क्यों नहीं मिले फ्लैट? NBCC के 15 करोड़ वाले लग्जरी फ्लैटों की नीलामी पर सवाल, अब कोर्ट ने मांगा जवाब 

इसके बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा. NBCC ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि 24 अक्टूबर को 245 फ्लैटों की नीलामी हुई थी. इनमें सबसे ऊंची बोलियों का औसत 54,612 रुपये प्रति वर्ग फुट रहा, जबकि जिन फ्लैट्स की नीलामी रद्द की गई, उन विवादित 49 फ्लैटों के लिए मिली बोलियां का औसत 40,877 रुपये प्रति वर्ग फुट से कम थीं.

वहीं याचिकाकर्ताओं का कहना है कि NBCC ने 49 फ्लैट्स रद्द करते हुए सर्वोच्च बोली लगाने वालों को भी कोई कारण नहीं बताया. सिर्फ प्रशासनिक कारण बताकर नीलामी रद्द कर दी गई. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वह NBCC की ओर से नई नीलामी के लिए तय रिजर्व प्राइस 40,877/- रुपये प्रति वर्ग फीट की बोली हिसाब से खरीदने के लिए तैयार है. नई बोली लगाने  की जरूरत ही नहीं है.

पढ़ें- NBCC के 49 फ्लैट्स की नीलामी रद्द करने पर दिल्ली हाई कोर्ट में घमासान, कंपनी ने बताई बोली खारिज करने की वजह
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES