App

दिल्ली में 'संग्राम', रेल, मेट्रो सब बंद...क्या उड़ेंगे विमान? बैंक से लेकर बाजार तक क्या रहेगा हाल, एक-एक डिटेल यहां

Delhi Protest: 10 अक्टूबर दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के पहले किलाबंदी कर दी गई है. रेलवे, मेट्रो बंद है . बाजार, सरकारी दफ्तर, बैंक से लेकर बाजार का क्या हाल रहेगा. क्या खुलेंगे, क्या बंद रहने वाले हैं?

दिल्ली में 'संग्राम', रेल, मेट्रो सब बंद...क्या उड़ेंगे विमान?  बैंक से लेकर बाजार तक क्या रहेगा हाल, एक-एक डिटेल यहां
Image Credit: आज दिल्ली में CEC के खिलाफ विपक्ष और सीजेपी का प्रोटेस्ट है

Delhi Protest: राजधानी दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी'(CJP) के विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. 10 अक्टूबर को दिल्ली में सड़कों पर भारी जाम दिख सकता है. सुबह 57 मेट्रो स्टेशन को बंद करने का आदेश आया था लेकिन शाम को ये संख्या घटाकर 45 कर दी गई हैै. दिल्ली पुलिस ने सभी बोर्डर को सील करने की तैयारी कर ली है. जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है.  

सवाल: क्या दिल्ली में ट्रेनें कल बंद रहने वाली है?  
जवाब: सीजेपी के प्रदर्शन के चलते 10 अक्टूबर को भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने दिल्ली के दो स्ट्रेशनों पर आने वाली ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. जो ट्रेनें कल सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्ट्रेशन पहुंचने वाली हैं, उन्हें सोर्स स्टेशन पर ही रोका जा रहा है. यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान से आने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई है. 

 

सवाल: कब से कब तक ट्रेनों का आगमन बंद रहेगा? 
जवाब: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज आने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है. सिर्फ वो ही ट्रेनें रद्द हुई हैं, जो कल तड़के सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन स्ट्रेशनों पर पहुंचती हैं. उसके बाद से ट्रेनों की सेवा सामान्य होगी. यानी अगर आपकी ट्रेन 2 बजे के बाद दिल्ली पहुंचने वाली है, तो रेल सेवा पर कोई असर नहीं होगा.  करीब 10 घंटे के लिए दिल्ली के ये रेलवे स्टेशन बंद रहने वाले हैं.  

पढ़ें- 'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल क्यों?', दिल्ली में पाबंदी पर सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का SG से सवाल
सवाल: क्या कल मेट्रो स्टेशन भी बंद रहने वाले हैं ?  
जवाब: हां, CJP प्रदर्शन को देखते हुए DMRC ने 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है. इन मेट्रो स्टेशनों में रात 9 बजे के बाद ही एंट्री-एग्जिट बंद हो जाएगी.  

सवाल: क्या दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवा भी प्रभावित होगी? 
जवाब: नहीं, फिलहाल एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं के बाधित होने की कोई जानकारी नहीं है. फ्लाइट सर्विस जारी रहने वाली है. हालांकि प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन हैं, कुछ रास्ते बंद है, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अगर कल आपको फ्लाइट लेनी है, तो समय से पहले पहुंचें. कल सड़कों पर ट्रैफिक के भारी जाम रहने वाला है. ट्रेनों का बदला शेड्यूल मुश्किल बढ़ा सकता है.  

सवाल: नमो भारत ट्रेन भी क्या बंद रहेंगे? 

जवाब: हां, नमो भारत ट्रेन के दो स्टेशनों को कल बंद रखने का आदेश है. आनंद विहार और सराय काले खां स्टेशन रात 9 बजे से बंद रहेंगे. 

सवाल: क्या ओला-ऊबर की कैब मिलेगी, ऑटो चलेंगे? 
जवाब: जतंर-प्रदर्शन के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं. सड़कों पर जाम रह सकता है, लेकिन ऑटो सर्विस, बस सेवा बंद रहने की कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. ओला, ऊबर, रैपिडो जैसी ऐप बेस्ड कैब सर्विस जारी रहेंगी. हालांकि हाई डिमांड के चलते आपको सरचार्ज का सामना करना पड़ सकता है.

सवाल: क्या कल दिल्ली आने वाली बस सर्विस जारी रहेंगी? 
जवाब: सीजेपी प्रदर्शन के दौरान डीटीसी और अन्य सामान्य बस सेवाएं जारी रहेंगी. हालांकि विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा जांच के कारण रास्तों पर डायवर्जन और ट्रैफिक जाम मिल सकता है.  

सवाल: दिल्ली में क्या कल स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे? 
जवाब: दिल्ली में स्कूल-कॉलेज कल ऑनलाइन चल सकते हैं. क्लासेस बंद रह सकती है, परिक्षाएं रद्द हो सकती है. स्कूल-कॉलेज छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए क्लासेस बंद या ऑनलाइन रख सकती है.

सवाल: क्या दिल्ली में दफ्तर बंद रह सकते हैं? 
जवाब: दिल्ली में दफ्तरों के बंद रखने की सलाह दी गई है. शनिवार की वजह से अधिकांश प्राइवेट दफ्तर बंद रह सकते हैं. सरकारी दफ्तर कल बंद रहेंगे. 

सवाल:  कल दिल्ली में क्या होटल-रेस्टोरेंट बंद रहेंगे? 

जवाब: हां, सेंट्रल दिल्ली में रेस्टोरेंट बंद रखने की सलाह दी गई है. कई इलाकों में होटल-रेस्टोरेंट बंद रह सकते हैं. ट्रैफिक और सुरक्षा के लिहाज से ये सलाह दी जा रही है. 

सवाल: क्या कल दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे? 
जवाब: दिल्ली में शनिवार को सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक खुले रहने वाले हैं. प्रदर्शन की वजह से बैंकों को बंद नहीं रखा गया है.  

सवाल: क्या 10 अक्टूबर को दिल्ली के बाजार भी बंद रहेंगे? 
जवाब: हां, दिल्ली के कनॉट प्लेस में कल सभी दुकानें बंद रहेंगी. बॉर्डर सील होने की वजह से बाहर से आने वाले सामान में परेशानी हो सकती है.

सवाल: क्या शनिवार, 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी? 
जवाब: हां, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों से दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को दिल्ली में सभी खुदरा शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो