)
Indian Railway: कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है, लेकिन बावजूद इसके वो चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने पर अड़े हुए हैं. इस प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली पहुंचने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है. भारतीय रेलवे ने देश के अलग-अलग हिस्सों से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दर्जनों ट्रेनों को रीशेड्यूल (समय में बदलाव) किया है.
सोर्स स्टेशन पर ही रोकी जा रही हैं ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद उन सभी ट्रेनों को सोर्स स्टेशन पर ही रोकने का फैसला किया है, जो कल सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली हैं.
2 लाख यात्रियों पर असर
2 लाख ने अधिक लोग रेलवे के इस फैसले से प्रभावित होने वाले हैं. जो ट्रेनें आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने तय स्टेशन से चलकर कल दिल्ली पहुंचने वाली हैं, उन्हें कैंसिल कर दिया गया है. राजधानी एक्सप्रेस से लेकर सुपरफास्ट ट्रेनें इस लिस्ट में शामिल है.

कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द ?

मेट्रो की रफ्तार पर भी ब्रेक
रेलवे के साथ-साथ इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट को भी बंद कर दिया गया है. DMRC की ओर से इन मेट्रो स्टेशन की लिस्ट जारी की गई है. वहीं दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

कैंसिल हुई ट्रेन, तो टिकट का क्या होगा?
अगर आप आज या कल ट्रेनों से सफर करने वाले हैं और दिल्ली की तरफ आ रहे हैं, तो पहले अपने ट्रेन की स्थिति चेक कर लें. अपनी ट्रेन से जुड़ी जानकारी के लिए आप रेलवन ऐप या एनटीईएस ऐप की मदद ले सकते हैं. रेलवे की ओर से रद्द की गई ट्रेनों में अगर आपकी ट्रेन भी शामिल है, तो परेशान ना हो. रेलवे बिना कैंसिलेशन चार्ज काटे किराए का फुल रिफंड करेगी. आपने irctc से ऑनलाइन टिकट बुक किया है, तो अपने आप आपके खाते में रिफंड के पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे. अगर स्टेशन से टिकट बुक किया है, तो आपको टिकट विंडो पर रिक्वेट रेज करना होगा.

रेलवे ने ट्रेनों को क्यों किया कैंसिल ?
भारतीय रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के चलते भारी ट्रैफिक जाम को देखते हुए ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रोजाना 2 लाख से अधिक यात्रियों का आना-जाना है. सीजेपी प्रोजेक्ट के दौरान ट्रैफिक जाम की आशंका बनी हुई है. ऐसे में कई ट्रेनें रद्द हैं, वहीं जो ट्रेनें इन स्टेशनों से खुल रही हैं, उसे पकड़ने के लिए भी आपको तय समय से पहले ही स्टेशन पहुंचना चाहिए.