SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खुशखबरी! बैंक हड़ताल की वजह से 5 दिन पहले मिलेगी सैलरी; 5 डे वर्किंग की मांग पर अड़े कर्मचारी

Bank Strike Alert: 28 से 30 सितंबर तक देश के सरकारी बैंकों के कर्मचारियों के स्ट्राइक पर जाने का ऐलान किया गया है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 25 सितंबर को ही अकाउंट में आने की बात कही जा रही है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Sep 24, 2026, 01:52 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 01:54 PM IST
Join

UFBU 5 Day Working Demand: फाइव डे वर्किंग और पेंशन की डिमांड को लेकर बैंक यूनियनों की तरफ से तीन दिन की हड़ताल का आह्रवान किया गया है. हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक करने की बात कही गई है. ऐसे में देशव्यापी हड़ताल को लेकर सैलरीड क्लास के मन में अलग-अलग तरह के सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या बैंक स्ट्राइक की वजह से महीने की आखिरी तारीख को मिलने वाली सैलरी 25 सितंबर को अकाउंट में क्रेडिट होगी. इस मामले को सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट मांगे जा रहे हैं.

कर्मचारियों की दुविधा को दूर करने के लिए फाइनेंस मिनिस्ट्री और आरबीआई ने बड़ा आदेश जारी किया है. इसके तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत दी गई है. वित्त मंत्रालय की तरफ से लिये गए फैसले में बताया गया कि 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिन की बैंक स्ट्राइक को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन 25 सितंबर (शुक्रवार) को ही जारी कर दी जाएगी. यह आदेश डिफेंस, पोस्टल डिपार्टमेंट और टेलीकॉम विभाग समेत केंद्र सरकार के सभी इंडस्ट्रियल कर्मचारियों पर भी लागू होगा. यह फैसला केवल केंद्र सरकार के दायरे में आने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा.

28 से 30 सितंबर तक क्यों है हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल करने का आह्रवान किया है. यह संगठन देश के 90 प्रतिशत बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है. बैंक यूनियनों की तरफ से हफ्ते में 5 दिन काम (5 Day Banking) का सिस्टम लागू करने की मांग की जा रही है. हालांकि, सरकार ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की है और कहा कि बाकी मामलों पर बातचीत जारी है. इससे पहले 11 सितंबर को भी एक दिन की हड़ताल हुई थी और यूनियनों ने 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की योजना बनाई है.

प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी पर क्या होगा असर?

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी भले ही 25 सितंबर को उनके अकाउंट में आ जाएगी. लेकिन प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए 25 सितंबर को सैलरी आना जरूरी नहीं है. फाइनेंस मिनिस्ट्री का एडवांस सैलरी देने का फैसला केवल सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स तक ही सीमित है. प्राइवेट कंपनियों में सैलरी की तारीख उनके पेरोल शेड्यूल के हिसाब से होती है. इसके अलावा अधिकतर कंपनियों की सैलरी ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम से ट्रांसफर होती है. यही कारण है कि हड़ताल का इस प्रोसेस पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना कम है.

इस बार संडे को बैंकों में होगा काम

ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए आरबीआई (RBI) और फाइनेंस मिनिर्स्टी की तरफ से खास व्यवस्था की गई है. 28 सितंबर से शुरू होने वाली स्ट्राइक से ठीक पहले संडे यानी 27 सितंबर को सभी पीएसयू बैंक और रूरल अर्बन बैंक खुले रहेंगे. आरबीआई की तरफ से इस दिन बैंक की ब्रांच, एटीएम-लिंक ब्रांच और करेंसी चेस्ट को चालू रखने को मंजूरी दे दी है.

कस्टमर्स के लिए जरूरी सलाह

बैंकों की तरफ से अपने करोड़ों कस्टमर्स को यह भी सलाह दी गई है कि वे ब्रांच से जुड़े सभी अहम ट्रांजेक्शन समय से पहले पूरे कर लें. हालांकि, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल चैनल चालू रहने की उम्मीद है. इसके बावजूद कस्टमर्स को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने बैंकों की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES