App

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा ऐलान! 2 दिसंबर से जेद्दा-मंगलुरु के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, रियाद-दम्माम की फ्लाइट्स पर इस दिन तक रोक

एयर इंडिया एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2026 से जेद्दा और मंगलुरु के बीच सप्ताह में तीन उड़ानें फिर शुरू करेगी, जबकि रियाद और दम्माम की सेवाएं 31 दिसंबर तक निलंबित रहेंगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा ऐलान! 2 दिसंबर से जेद्दा-मंगलुरु के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, रियाद-दम्माम की फ्लाइट्स पर इस दिन तक रोक
Image Credit: 2 दिसंबर 2026 से जेद्दा और मंगलुरु के बीच सप्ताह में तीन उड़ानें फिर शुरू करेगी | Air India Express

Air India Express : एयर इंडिया एक्सप्रेस 2 दिसंबर से जेद्दा और मंगलुरु के बीच उड़ानें फिर से शुरू करेगी. इस मार्ग पर सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित की जाएंगी. हालांकि, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली उड़ानें 31 दिसंबर तक निलंबित रहेंगी. यह जानकारी एयरलाइन ने रविवार को दी. एयरलाइन सऊदी अरब के लिए अपनी सेवाओं में लगातार बदलाव कर रही है. इसके तहत चरणबद्ध तरीके से उड़ान संचालन फिर शुरू किया जा रहा है.

जेद्दा और मंगलुरु के बीच सप्ताह में तीन उड़ानों के साथ होगी

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा, 'एयरलाइन ने जेद्दा के लिए अपनी सेवाएं चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू कर दी हैं. इसकी शुरुआत 2 दिसंबर 2026 से जेद्दा और मंगलुरु के बीच सप्ताह में तीन उड़ानों के साथ होगी. रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली उड़ानें 31 दिसंबर 2026 तक निलंबित रहेंगी.'

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि जेद्दा, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली रद्द उड़ानों में टिकट बुक कराने वाले यात्री एक बार मुफ्त में अपनी यात्रा की तारीख बदल सकेंगे. यह सुविधा उन यात्रियों को मिलेगी, जिनके टिकट 27 नवंबर या उससे पहले जारी किए गए हैं और जिनकी यात्रा 31 दिसंबर तक निर्धारित थी. हालांकि, यह सुविधा सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी.

यात्री भारत और सऊदी अरब या बहरीन में एयरलाइन के किसी भी परिचालन वाले स्टेशन के बीच अपनी बुकिंग की तारीख बदल सकते हैं. संशोधित यात्रा 14 जनवरी 2027 तक पूरी करनी होगी.

टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड मिलेगा

एयरलाइन ने कहा, 'रियाद, दम्माम और जेद्दा मार्गों पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की रद्द उड़ानों में बुकिंग कराने वाले प्रभावित यात्री, जिनके टिकट 27 नवंबर 2026 या उससे पहले जारी किए गए हैं और जिनकी यात्रा 31 दिसंबर 2026 तक निर्धारित थी, सीटों की उपलब्धता के आधार पर एक बार मुफ्त में रीशेड्यूलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. 

यात्री भारत और सऊदी अरब या बहरीन में एयर इंडिया एक्सप्रेस के किसी भी परिचालन वाले एयरपोर्ट के बीच अपनी यात्रा की नई तारीख निर्धारित कर सकते हैं. यह यात्रा 14 जनवरी 2027 तक पूरी करनी होगी.' जो यात्री यात्रा नहीं करना चाहते हैं, वे टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं.

यात्रा की तारीख बदलने या रिफंड से संबंधित सहायता के लिए यात्री एयरलाइन की ग्राहक सहायता टीम से +91 124 6935600 पर संपर्क कर सकते हैं या एयरलाइन के शहर स्थित बुकिंग कार्यालयों में जा सकते हैं.

इसके अतिरिक्त, एयर इंडिया ने भी कहा कि जेद्दा, दम्माम और रियाद से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें 31 दिसंबर 2026 तक निलंबित रहेंगी.
एयरलाइन 27 नवंबर या उससे पहले जारी किए गए कन्फर्म टिकटों पर 31 दिसंबर तक यात्रा करने वाले यात्रियों को सीटों की उपलब्धता के आधार पर एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा दे रही है. यात्री टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो