App

बड़े बेआबरू होकर... दिल्ली से चेन्नई पहुंचे विपक्ष को स्टालिन ने खाली हाथ लौटाया, परिसीमन पर सरकार का देंगे साथ

संसद के विशेष सत्र से ठीक 1 दिन पहले परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. इस बिल का समर्थन कर रहे DMK प्रमुख एमके स्टालिन को विपक्षी गठबंधन ने मनाने में पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

बड़े बेआबरू होकर... दिल्ली से चेन्नई पहुंचे विपक्ष को स्टालिन ने खाली हाथ लौटाया, परिसीमन पर सरकार का देंगे साथ

परिसीमन विधेयक को लेकर पॉलिटिकल ड्रामा जारी है. इस बिल का समर्थन कर रहे डीएमके (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA) को बड़ा झटका दिया है. शनिवार को गठबंधन की 6 पार्टियों के नेता स्टालिन को मनाने दिल्ली से चेन्नई पहुंचे थे. घर पहुंचते ही स्टालिन ने राहुल गांधी से हाथ मिलाया, फिर गले भी मिले, लेकिन करीब 70 मिनट तक चली मीटिंग बेनतीजा रही, क्योंकि स्टालिन अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. इस तरह INDIA गठबंधन के नेताओं को बेआबरू होकर लौटना पड़ा.

INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ मीटिंग के बाद एमके स्टालिन ने अपना रुख साफ किया. उन्होंने कहा, 'हमारा रुख यह है कि अगर परिसीमन विधेयक गिर जाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाला न्यूनतम संरक्षण भी खत्म हो जाएगा. इसलिए परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले दलों की ओर से भी कोई दूसरा विकल्प नहीं दिया गया है.'

उधर राहुल गांधी का कहना है कि परिसीमन बिल आ गया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. बता दें कि स्टालिन ने एक दिन पहले बिल के समर्थन का ऐलान किया था.  DMK के 22 लोकसभा सांसद हैं. 

DMK ने पोस्ट के जरिए क्लियर किया अपना स्टैंड

विपक्षी नेताओं के साथ 70 मिनट की मीटिंग खत्म होने के बाद DMK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया, जिससे यह साफ किया गया कि पार्टी डिलिमिटेशन (परिसीमन) बिल को क्यों सपोर्ट कर रही है.  पोस्ट में समझाया गया है कि परिसीमन पर DMK का बदला हुआ स्टैंड तमिलनाडु के फायदे में क्यों है.  

पोस्ट के पहले हिस्से में बताया गया है कि पहले यह डर था कि परिसीमन के बाद लोकसभा में तमिलनाडु की सीटें 39 से घटकर 31 या 32 रह जाएंगी. इससे संसद में राज्य की हिस्सेदारी सिमटकर 5.71% से 5.89% रह जाती और यह प्रोटेक्शन सिर्फ 2027 की जनगणना तक ही था.  

पोस्ट के दूसरे हिस्से में बताया गया कि अब लोकसभा में तमिलनाडु की सीटें घटने के बजाय बढ़कर 59 होने की उम्मीद है. इससे संसद में राज्य की हिस्सेदारी 7.23% तक सेफ रहेगी और 2051 तक यानी अगले 25 साल तक तमिलनाडु की सीटों में कोई कमी नहीं होगी.   

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो