App

सलमान खान को पसंद आई सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया, कही दिल छूने वाली बात

सलमान खान ने फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया की जमकर तारीफ की है. फिल्म के लिए उन्होंने अपना लव भेजा है. फिल्म ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में है.

सलमान खान को पसंद आई सूरज बड़जात्या की  फिल्म ये प्रेम मोल लिया, कही दिल छूने वाली बात
Image Credit: ये प्रेम मोल लिया फिल्म की सलमान खान ने की तारीफ

सूरज बड़जात्या हिंदी सिनेमा के पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर हैं. हाल ही में उनकी नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया रिलीज हुई है. सलमान खान सूरज बड़जात्या के साथ काम कर चुके हैं. सलमान खान ने फिल्म की तारीफ की है. आयुष्मान खुराना और शरवरी  के काम की तारीफ की है.  राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा बनी फिल्म ये प्रेम मोल लिया थिएटर में रिलीज हो चुकी है.

सलमान खान ने की फिल्म की तारीफ

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी में ये प्रेम मोल लिया से आयुष्मान और शरवरी का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की है. सलमान खान ने लिखा- बधाई हो, सूरज बाबू, ये प्रेम मोल लिया के बारे में अच्छी बाते सुनने को मिल रही है. आपके प्रेम की तरफ से आपको खूब सारा प्यारा. इसके साथ सलमान खान ने सूरज, आयुष्मान, शरवरी और राजश्री फिल्म को टैग किया.

आयुष्मान खुराना ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे री-शेयर किया है. इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाला और दिल वाला इमोजी शेयर किया है. वहीं शरवरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- सर थैंक्यू.

सलमान खान डायरेक्टर संग कर चुके हैं काम

सूरज और सलमान खान साथ में काम कर चुके हैं. सूरज संग सलमान खान कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. दोनों ने मिलकर ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है. सूरज और सलमान खान ने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया है. दोनों आखिरी बार फिल्म प्रेम रतन धन पायो में एक साथ नजर आए थे. फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. इन सभी फिल्मों में सलमान खान का नाम प्रेम था.  साल 2022 में सूरज ने फिल्म ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान घोषणा की थी, वह सलमान खान संग फिल्म प्रेम की शादी में काम करेंगे. लेकिन अभी तक यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुआ है.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो एक्टर जल्द ही मातृभूमि फिल्म में नजर आएंगे. लंबे-उतार चढ़ाव के बाद फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 4 दिसंबर को 2026 को रिलीज होगी.

इनपुट-आईएएनएस
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More