App

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने परिवार से तोड़ा नाता! पर्सनल लाइफ और पत्नी ज्योति सिंह से तलाक विवाद के बीच लिया बड़ा फैसला

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सबकों हैरान कर दिया है. पोस्ट में पवन सिंह परिवार के साथ रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया है.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने परिवार से तोड़ा नाता! पर्सनल लाइफ और पत्नी ज्योति सिंह से तलाक विवाद के बीच लिया बड़ा फैसला
Image Credit: पवन सिंह की निजी जिंदगी में फिर भूचाल

भोजपुरी सिनेमा के सिंगर और एक्टर पवन सिंह के पोस्ट ने हलचल मचा दी है. इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने परिवार और रिश्तेदार से रिश्ते तोड़ने का ऐलान किया है. एक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल पर मां और भाई की फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है.

पवन सिंह ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर पवन सिंह ने लिखा- जब घर के चक्कर में पड़ जलें आदमी सब वेद शास्त्र भूल जलें आदमी. बर्दास्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर पोस्ट कर रहा हूं. आप सभी भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं और बता रहा हूं कि मेरे पूरे परिवार और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है. हां जो मुझे पैदा किए मेरी मां और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह उसके लिए जब तक जिंदा हूं, उनके लिए जान हाजिर है. आप सबके परिवार का एक छोटा सा सदस्य पवन सिंह

फैंस ने किए ये कमेंट

पवन सिंह ने नहीं बताया है कि उन्होंने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया है. इस दौरान फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- जीवन में दुख-सुख आते रहते हैं. इससे घबराना नहीं है संघर्ष कीजिए, सब सही होगा. एक यूजर ने लिखा जो दुनिया संसार से नहीं हारता है वो इंसान अपने परिवार से हार जाता है.

पत्नी से चल रहा है तलाक का केस

पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का केस चल रहा है. दोनों के बीच पिछले काफी समय से अनबन की खबरें सामने आ रही है. उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है. पवन सिंह और पत्नी ज्योति के बीच कई बार सुलह की कोशिश भी हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई. अब दोनों के अलग होने की चर्चा काफी सुर्खियों में है.

पवन सिंह का करियर

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और सिंगर है. 1990 से म्यूजिक और साल 2007 में उन्होंने एक्टिंग में अपना जेब्यू किया था. साल 2008 में उनका लॉलीपॉप लागेलू सॉन्ग पॉपुलर हुआ था. पवन सिंह ने अपने चाचा अजीत सिंह से म्यूजिक की बारीकियां सीखीं. पवन सिंह ने छठ समेत कई भोजपुरी सॉन्ग में अपनी आवाज दी है. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी गाना गया है. 
 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More