App

गद्दार शब्द से गरमा गई बिहार की सियासत: नीतीश के करीबी ललन सिंह बोले-'सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट के मोहताज नहीं Nitish जी'

सोनिया गांधी के बयान पर ललन सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है. सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, हमें तो आश्चर्य होता है.

गद्दार शब्द से गरमा गई बिहार की सियासत: नीतीश के करीबी ललन सिंह बोले-'सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट के मोहताज नहीं Nitish जी'
Image Credit: ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री (Photo: ANI)

सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में नीतीश कुमार को गद्दार कहा. कांग्रेस नेता के इस बयान पर बिहार की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है. जदयू से लेकर उसके सहयोगी दलों की भी प्रतिक्रिया आ रही है. इस बीच पूर्व सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोनिया गांधी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश जी, सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट के मोहताज नहीं हैं.

'सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की'
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. मुझे इस टिप्पणी पर आश्चर्य होता है. नीतीश जी, सोनिया गांधी जी के सर्टिफिकेट के मोहताज नहीं हैं. लोग उन्हें प्यार से विकास पुरुष कहते हैं. उन्होंने अपने 20 साल के शासनकाल में बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी है.

प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में लोकतंत्र को सशक्त किया: ललन सिंह
उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन की बैठक के बाद लोकतंत्र बचाने की बात हुई. यह हास्यास्पद है कि आपातकाल के जरिए देश के लोकतंत्र को तहस-नहस करने वाली कांग्रेस पार्टी आज लोकतंत्र की बात कर रही है. जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में लोकतंत्र को सशक्त किया है. हम विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं.

'सोनिया गांधी को राजनीति भाषा का ध्यान रखना चाहिए'
वहीं, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार के कामकाज पर सवाल उठाना है, लेकिन बिहार के चुनाव परिणामों से साफ हो चुका है कि जनता ने विपक्षी दलों को पूरी तरह नकार दिया है. सोनिया गांधी के बयान पर दामोदर रावत ने कहा कि राजनीति में भाषा की एक मर्यादा होती है और बयान देते समय उन्हें भी इसका ध्यान रखना चाहिए.

'INDIA गठबंधन में एकता नाम की कोई चीज नहीं'
मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि INDIA गठबंधन में एकता नाम की कोई चीज नहीं है. एकता सिर्फ कागजों तक ही सीमित है. हमने यह भी देखा है कि वे इस बात से अभी तक नाराज हैं कि नीतीश कुमार ने उनका साथ क्यों छोड़ा, जबकि उन्हें गठबंधन का संयोजक बनाया जाना चाहिए था. सोनिया गांधी समेत कई नेता अलग-अलग बातें कह रहे हैं और उन पर टिप्पणियां कर रहे हैं. इससे साफ है कि नीतीश कुमार को लेकर उनके दिल में अभी भी टीस बाकी है. अगर कोई व्यक्ति जो अब आपके गठबंधन का हिस्सा भी नहीं है, वह आज भी आपकी चर्चा और चिंता का मुख्य विषय बना हुआ है.

CWC की बैठक में नीतीश कुमार को लेकर क्या बोलीं सोनिया गांधी, जानिए
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में सोनिया गांधी ने बेहद सख्त शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार गद्दार हैं. भगवान का शुक्रिया कि वह समय रहते छोड़कर चले गए, अगर बाद में जाते तो और बुरा होता.

रिपोर्ट: सन्नी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More