App

'राहुल गांधी जहां जाना चाहें, जा सकते हैं': विपक्ष के दिल्ली मार्च को लेकर भड़के जीतनराम मांझी, बोले- 2029 में जनता देगी जवाब

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 12 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां जाना चाहें, जा सकते हैं, जो कहना है कहें, 2029 में जनता जवाब देगी.

'राहुल गांधी जहां जाना चाहें, जा सकते हैं': विपक्ष के दिल्ली मार्च को लेकर भड़के जीतनराम मांझी, बोले- 2029 में जनता देगी जवाब
Image Credit: विपक्ष के दिल्ली मार्च को लेकर भड़के जीतनराम मांझी (Z News)

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी के शिव तांडव से जुड़े सवाल पर कहा कि उन्हें जो करना है और जो कहना है, वह करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाते हुए मांझी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को लेकर सोच-समझकर बोलना चाहिए. जीतन राम मांझी ने दावा किया कि देश की जनता 2029 में इसका जवाब देगी.

जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि देश और विदेश में भारत की स्थिति मजबूत हो रही है. मांझी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे अलग-अलग विषयों को उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन इससे सरकार की दिशा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

सुप्रीम कोर्ट जाने और मार्च करने से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी जहां जाना चाहें, जा सकते हैं और जहां मार्च करना चाहें, कर सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को संविधान और न्यायालय के प्रति सम्मान की चिंता नहीं है. उन्होंने ने निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर राहुल गांधी के रुख पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए.

मांझी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखकर राजनीति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. मांझी ने दोहराया कि राहुल गांधी को जो कहना है, कहें, लेकिन राजनीतिक सवालों का जवाब जनता ही देती है और 2029 में जनता अपना फैसला सुनाएगी.

वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने के सवाल पर मांझी ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने से कौन-सी बड़ी बात हो गई? वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, इसलिए दिल्ली जाएंगे ही. मांझी की इस टिप्पणी के साथ ही उन्होंने विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियों पर भी तंज कसा. बता दें कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह के समापन के बाद ये बयान दिया.

रिपोर्ट: जय प्रकाश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More