App

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पंजाब से पहुंचे किन्नर, गीतों के जरिए दिया वर-वधू को आशीर्वाद

पंजाब से किन्नर समाज के लोग मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में पहुंचे हैं. पटना के गुरुद्वारे में 25 से अधिक किन्नर रुके हैं.

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पंजाब से पहुंचे किन्नर, गीतों के जरिए दिया वर-वधू को आशीर्वाद
Image Credit: दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पंजाब से पहुंचे किन्नर (Z News)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पंजाब से किन्नर समाज के लोग भी पहुंचे हैं. पंजाब के लुधियाना से किन्नर समाज के 25 से अधिक किन्नर पटना के गुरुद्वारे में रुके हैं. उन्होंने भावी दूल्हा-दुल्हन को गीत गाकर अपना आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि वे शादी देखने के बाद ही पंजाब लौटेंगी. इस दौरान उन्होंने अनंत सिंह से मुलाकात की दिली ख्वाहिश भी जाहिर की. वे सभी अनंत सिंह से मिलने के इंतजार में पंडाल में ही रुकी हैं.

अनंत सिंह ने हेलीपैड ग्राउंड का लिया जायजा

विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. 25 नवंबर को उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी बिहटा के कृष्णानगर निवासी ऋषिकेश कुमार से हो रही है. इसी दौरान आज शादी की तैयारियों का जायजा लेने विधायक अनंत सिंह ग्राउंड में पहुंचे. इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. 

ग्राउंड में कई ट्रैक्टर रेत डाली जा रही है, ताकि मैदान को हेलीपैड के लायक बनाया जा सके

दरअसल, दो दिन हुई बारिश के कारण ग्राउंड में कीचड़ जमा हो गया था, जिसके कारण परेशानी हुई, लेकिन मौसम अच्छा होते ही सभी ग्राउंड को सुधारने में जुटे हुए हैं. वहीं, ग्राउंड में कई ट्रैक्टर रेत डाली जा रही है, ताकि मैदान को हेलीपैड के लायक बनाया जा सके.

अनंत सिंह से मिलने पहुंचे स्केटिंग करने वाला युवक और एक दिव्यांग महिला

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के फैन की दीवानगी इन दिनों चर्चा का विषय बनी है. बेटी शिवांगी की शाही शादी और अपने बेबाक अंदाज के लिए अलग पहचान बना चुके विधायक के एक से बढ़कर एक चाहने वाले हैं. इसी क्रम में वैशाली के नंदन कुमार और जहानाबाद जिला के अमित सोनी स्केटिंग करते हुए 5 दिन में अपने गांव से बाढ़ के विधायक के गांव पहुंच गए. वे विधायक से मुलाकात करने के लिए अब उनके घर पर पहुंचकर इंतजार कर रहे हैं. 

नंदन और सोनी ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि विधायक से मुलाकात कर शादी की शुभकामना देंगे. वहीं, बक्सर की एक दिव्यांग महिला लक्ष्मीनी कुमारी किसी तरह ट्रेन पर सवार होकर सुबह ही घर से निकल गई. वह दोनों पैरों से दिव्यांग है. बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरकर किसी तरह यह विधायक के गांव नदवां पहुंची और विधायक से मुलाकात की. अनंत सिंह से मिलकर वह अपने को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही है.

रिपोर्ट: चंदन राय

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More