)
योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ चल रहे विवाद को शांत करते हुए कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री उनके बालक, छोटे भाई और शिष्य के समान हैं, इसलिए उन्होंने अधिकारपूर्वक उन्हें डांटा था. हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देवी-देवताओं की तुलना और सनातन धर्म से जुड़ी कुछ बातों से वे आहत हुए थे. चूंकि धीरेंद्र शास्त्री उनके अनुज और शिष्य जैसे हैं, इसलिए उन्होंने बड़े होने के अधिकार से फटकार लगाई.
रामदेव ने यह भी कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने उनकी डांट को प्यार मानकर स्वीकार किया है, जो उनकी महानता को दर्शाता है. उन्होंने दोनों पक्षों के समर्थकों से अपील की कि इस विषय पर अब कोई बवाल न करें और विवाद को यहीं समाप्त करें. इसके पहले बाबा रामदेव ने रविवार (22 नवंबर) को झारखंड में एक सार्वजनिक मंच से धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी, पाखंडी और धूर्त तक कह दिया था. रामदेव के इस बयान के बाद लोगों की नजरें धीरेंद्र शास्त्री की प्रतिक्रिया पर टिकी थीं. अब पठानकोट में जब उनसे इस विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया.
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Amid the row over his criticism of Bageshwar Dham Peethadhishwar Dhirendra Krishna Shastri, Yog Guru Ramdev says, "Bageshwar Baba is like my son; he is also my younger brother and like my disciple. So, I scolded him with that right regarding what I felt was inappropriate and what hurt me. He too accepted my scolding as love. It is his greatness too."
— ANI (@ANI) November 24, 2026
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब झारखंड के जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला था और 'पाखंडी' व 'धूर्त' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। यह नाराजगी एक कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करने तथा श्रीकृष्ण के स्वरूप को 'टेढ़ा' बताने वाले वायरल वीडियो के बाद सामने आई थी. हालांकि, विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने पहले ही वीडियो जारी कर सफाई दी थी और माफी मांग ली थी.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बाबा रामदेव के बयान पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि संत समाज उनके लिए सम्मान के योग्य है. संत उनके बड़े, अभिभावक और वरिष्ठ हैं. उन्होंने हमेशा संतों से स्नेह और आशीर्वाद पाया है, इसलिए वे उनकी किसी भी बात पर प्रतिक्रिया नहीं देते. खास बात यह है कि धीरेंद्र शास्त्री ने चार दिन पहले की एक घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि स्वामी जी मंच पर आए थे और उनकी जमकर तारीफ की थी. लेकिन इसके चार दिन बाद ही उनका दूसरा बयान सामने आया. इसके बावजूद धीरेंद्र शास्त्री ने न तो नाराजगी दिखाई और न ही पलटवार किया.
Pathankot, Punjab: On Yoga guru Baba Ramdev's statement, Bageshwar Dham Peethadhishwar Pandit Dhirendra Krishna Shastri says, "We do not react to saints. They are our elders, guardians, and seniors, and they have always given us affection. We have always looked upon them as guardians. Four days ago, revered Swami ji had come on stage and praised us a lot; he sang our praises wonderfully. Four days later, revered Swami ji said this. We accept criticism as well as praise; we accept appreciation too. We cannot hold any kind of disregard toward saints. Something must have occurred to him, so he must have said it- we naturally accept everything..."
— IANS (@ians_india) November 24, 2026
योग गुरु बाबा रामदेव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने साफ कहा कि वे संतों की किसी भी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते. पठानकोट में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि संत समाज हमारे बड़े हैं, अभिभावक हैं और वरिष्ठ हैं. उनके अनुसार, संतों ने हमेशा से ही उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया है और वे सदैव उन्हें एक अभिभावक के रूप में ही देखते आए हैं. उन्होंने बीते दिनों का जिक्र करते हुए इस पूरे घटनाक्रम को बेहद सहजता से लेते हुए कहा कि वे आलोचना और प्रशंसा, दोनों को समान भाव से स्वीकार करते हैं. सराहना मिले तो भी वे उसे सहजता से लेते हैं.
इसके पहले रविवार (22 नवंबर) को झारखंड के जमशेदपुर में को योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जमकर निशाना साधा था. रामदेव ने भरे मंच से शास्त्री को बावला, ढोंगी, पाखंडी और धूर्त तक कह डाला. रामदेव ने कहा था कि जो लोग खुद को नहीं बचा सकते, वे हिंदू धर्म को बचाने की बात करते हैं. योग गुरू रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा था कि कुछ लोग न वेद पढ़े हैं, न दर्शन-उपनिषद पढ़े हैं. न कुरान पढ़े हैं, न रामायण, न महाभारत. न संविधान जानते हैं, न लोकतंत्र जानते हैं. और खड़े होकर बकवास करते रहते हैं. कहते हैं हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म को बचाएंगे. अरे खुद को ही बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का, धूर्त.
बातचीत के दौरान बागेश्वर धाम प्रमुख ने अपने रुख को और स्पष्ट करते हुए कहा कि संतों के प्रति किसी भी तरह के अनादर का भाव रखना उनके लिए संभव ही नहीं है. उन्होंने कहा कि संतों का स्थान हमेशा सम्मान और श्रद्धा का रहा है, इसलिए उनके प्रति मन में गलत भावना या उपेक्षा का कोई सवाल ही नहीं उठता.
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि शायद स्वामी जी के मन में कोई बात आई होगी या उन्हें कुछ लगा होगा, तभी उन्होंने यह कहा होगा. उन्होंने कहा कि ऐसी बातों को वे स्वाभाविक रूप से स्वीकार करते हैं. उनके इस बयान से यह संदेश देने की कोशिश दिखी कि वे किसी भी तरह के विवाद या टकराव में पड़ने के बजाय संतों की बात को सहजता और विनम्रता के साथ लेना पसंद करते हैं.
पठानकोट से सामने आए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान में संयम और संतुलन का भाव साफ झलकता है. एक ओर जहां उन्होंने चार दिन पहले मिली प्रशंसा का जिक्र किया, वहीं दूसरी ओर चार दिन बाद आए बयान को लेकर भी कोई कटुता नहीं दिखाई. उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि चाहे तारीफ हो या आलोचना, उनका नजरिया उसे स्वीकार करने का ही रहता है.
कुल मिलाकर, बाबा रामदेव के बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया देने के बजाय इसे संतों के प्रति आदर और सहज स्वीकार्यता से जोड़कर देखा. उनके शब्दों में यह भाव प्रमुख रहा कि संत हमारे मार्गदर्शक और अभिभावक हैं, इसलिए उनकी हर बात को विनम्रता और स्वाभाविकता के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए.