App

6,6,6,6,6...., वैभव सूर्यवंशी ने मचाया छक्कों का बवंडर, एक पारी में ठोके 28 छक्के, पहली बार बना नामुमकिन जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 28 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वैभव सूर्यवंशी प्रोफेशनल क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

6,6,6,6,6...., वैभव सूर्यवंशी ने मचाया छक्कों का बवंडर, एक पारी में ठोके 28 छक्के, पहली बार बना नामुमकिन जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Image Credit: Vaibhav Sooryavanshi

15 साल के  वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. दोहा में भारत 'ए' और यूएई के बीच खेले गए 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' के मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 28 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वैभव सूर्यवंशी प्रोफेशनल क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

इंडिया A के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को किसी भी प्रोफेशनल क्रिकेट मैच में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट, किसी भी आयु वर्ग या किसी भी मैच में अब तक किसी भी खिलाड़ी ने एक पारी में 28 छक्के नहीं लगाए हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों पर 204 रन बनाए, जिसमें सात चौके और 28  छक्के शामिल रहे. वैभव सूर्यवंशी ने  लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज 100, 150 और 200 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

प्रोफेशनल क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

28 — वैभव सूर्यवंशी
26 — तन्मय अग्रवाल
23 — कॉलिन मुनरो
23 — डार्सी शॉर्ट

खबर अपडेट की जा रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More