SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब पढ़ाई के समय नहीं होगी मीटिंग और ट्रेनिंग, बीजेपी-जदयू ने किया स्वागत, तो राजद-कांग्रेस ने उठाया सवाल

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के समय विभागीय काम नहीं होंगे. हर घंटी में शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे, ये अनिवार्य कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी वे ये फैसला लिया है. वहीं, बीजेपी-जदयू ने सरकार के इस कदम की तारीफ की है, तो राजद और कांग्रेस ने सवाल उठाया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 25, 2026, 17:25 IST | Updated: Nov 25, 2026, 17:37 IST
Image Credit: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के समय नहीं होंगे विभागीय काम (Photo-AI)
Join

बिहार के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है. अब स्कूलों में पढ़ाई के दौरान शिक्षकों को बैठक, प्रशिक्षण, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या किसी अन्य विभागीय काम के लिए नहीं बुलाया जाएगा. हर घंटी में बच्चों की पढ़ाई अनिवार्य होगी. बैठक और प्रशिक्षण का आयोजन स्कूल खुलने से पहले या छुट्टी के बाद किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी कहा है कि सरकार की पहली प्राथमिकता बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है.

बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दी जाए, पठन-पाठन के कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सरकार संकल्पित है. शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट किया है कि अब सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों को क्लास के समय, जिस समय क्लास होते रहेंगे, पठन-पाठन का कार्य होता रहेगा, उस दौरान किसी भी कार्य में, किसी भी बैठक में नहीं लगाया जाएगा. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्हें किसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी नहीं लगाया जाएगा, तो यह लगातार शिक्षा में सुधार के लिए सरकार प्रयत्नशील है, काम कर रही है. इसका नतीजा भी दिख रहा है कि आज बिहार में शिक्षा व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त है.

सरकार के इस फैसले का जेडीयू ने स्वागत किया

सरकार के इस फैसले का जेडीयू ने स्वागत किया है. पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने कहा कि बच्चे बिहार और देश का भविष्य हैं, इसलिए स्कूल के समय में शिक्षकों का पूरा ध्यान पढ़ाई पर होना चाहिए.

राजद ने शिक्षा मंत्री के इस फैसले पर सवाल उठाया

वहीं, आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षकों को चुनाव, जनगणना और सर्वे जैसे कामों में भी लगाया जाता है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और बिहार की खराब शैक्षणिक स्थिति का मुद्दा उठाया.

अपनी ही सरकार के पिछले दो दशक के कार्यकाल पर सवाल खड़ा करता है ये फैसला

वहीं, कांग्रेस के मीडिया चेयरपर्सन अजय पासवान ने इस फैसले को देर से उठाया गया कदम बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का यह फैसला अपनी ही सरकार के पिछले दो दशक के कार्यकाल पर सवाल खड़ा करता है. कांग्रेस ने फैसले का स्वागत करते हुए इसके क्रियान्वयन पर लगातार नजर रखने की बात कही है.

रिपोर्ट: शिवम राज

यह भी पढ़ें: पटना से सोनपुर मेले तक का सफर होगा आसान, 900 रुपए में एसी बस से करें सैर, पर्यटन निगम का खास तोहफा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES