)
Siwan News: सिवान में लहेजी मठ पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिवान एसपी भारत सोनी ने SIT का गठन किया है. इस टीम का नेतृत्व सदर SDPO प्रांजल कुमार कर रहे हैं. बदमाशों ने बीती रात एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के लहेजी गांव स्थित मठ पर दो राउंड फायरिंग की थी. गोलीबारी में मठ की दीवार और कांच क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी. सदर SDPO प्रांजल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की छानबीन की. वहीं, FSL की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए. मौके से गोली बरामद की गई है और पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फिलहाल, पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फायरिंग में शामिल बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी है.
लहेजी मठ में लगे CCTV कैमरे में फायरिंग की पूरी वारदात कैद हो गई है. पुलिस इस फुटेज को जांच का अहम आधार मान रही है. CCTV में कैद तस्वीरों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ले रही है. जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों ने मठ को निशाना क्यों बनाया और इस घटना के पीछे क्या वजह थी. पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भारत सोनी ने SIT का गठन किया है. सदर SDPO प्रांजल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है. पुलिस CCTV फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. वहीं, FSL की जांच से भी मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है.
रिपोर्ट: अमित सिंह