SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोज की तरह दुकान बंद कर घर गया था दुकानदार, इधर स्वाहा हो गए 20 लाख के सामान, बेगूसराय में आग का तांडव

बेगूसराय के मेन मार्केट में शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि इस आग की घटना में 20 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई.

Edited By Shailendra
Published: Nov 14, 2026, 08:11 IST | Updated: Nov 14, 2026, 08:20 IST
Image Credit: बेगूसराय में आग का तांडव, साड़ी की दुकान जलकर राख (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

बेगूसराय में आग का तांडव देखने को मिला. शॉर्ट सर्किट के कारण एक साड़ी दुकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. दुकान में रखी लाखों रुपये की कीमती साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए. इस अगलगी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया.

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. बाद में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के पास की है.

यह घटना बेगूसराय के मेन मार्केट की है, जहां एक साड़ी दुकान में आग लगने के बाद कुछ ही देर में सब कुछ जलकर राख हो गया. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि दुकान के अंदर रखी कीमती साड़ियां और अन्य सामान धू-धू कर जलने लगे.

बताया जा रहा है कि दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था. इसी दौरान अचानक दुकान में आग लग गई. जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देखा, तो इसकी सूचना दुकानदार को दी. मगर, जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचता, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था.

आग लगने की खबर फैलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. भीड़भाड़ वाले इस इलाके में एक के बाद एक कई दुकानें मौजूद हैं, ऐसे में आग के फैलने की आशंका से लोग सहम गए. स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक दुकान में रखी साड़ियां और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुके थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस अगलगी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

गनीमत रही कि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दूसरी दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया.

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें: लोन लेकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, 22 साल के आशिक के चक्कर में रची खौफनाक साजिश, खुलासे से हर कोई दंग

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES