SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'भलुनी भवानी महोत्सव' में पवन सिंह के गानों पर मचा बवाल! लोगों ने किया हंगामा, तो पुलिस ने की लाठीचार्ज, कई कुर्सियां टूटीं

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने कार्यक्रम में शनिवार की रात बवाल हो गया. बताया जा रहा है कि जब मंच से पवन सिंह ने द्विअर्थी गाना गाया, तो लोगों ने विरोध किया और हंगामा किया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 15, 2026, 17:10 IST | Updated: Nov 15, 2026, 17:47 IST
Image Credit: पवन सिंह के द्विअर्थी गीतों पर भड़के लोग, पुलिस ने की लाठीचार्ज, कई कुर्सियां टूटीं (Z News)
Join

रोहतास जिला के दिनारा में बीते रात मां भलुनी भवानी देवी स्थान में 'मां भलुनी भवानी महोत्सव' के दौरान भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह प्रोग्राम में बवाल हो गया. दरअसल, पवन सिंह की तरफ से महोत्सव के मंच पर द्विअर्थी और अश्लील गाना गाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विरोध जाताया और जमकर हंगामा किया. इस दौरान पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज भी किया.

लोगों ने जमकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां

मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुरी कलाकार और भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी पवन सिंह 'मां भलुनी भवानी महोत्सव' में मंच से कई गाने गाए. हालांकि, जब उन्होंने द्विअर्थी गाना गया, तो वहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा. लोगों के हंगामे को देखते हुए सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजी, जिसमें कई दर्शकों को चोटें भी लगी है.

मंच पर अश्लील और जातिवादी द्विअर्थी संवाद वाले गीत गाने लगे पवन सिंह!

बता दें कि रोहतास जिला के दिनारा के भलुनी भवानी देवी स्थान में पहली बार राजकीय समारोह के रूप में महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कई नामचीन कलाकार उपस्थित हुए. भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने भक्ति गीत से शुरुआत की, लेकिन बाद में जब वह अश्लील और जातिवादी द्विअर्थी संवाद वाले गीत गाने लगे, तो हंगामा शुरू हो गया.

कार्यक्रम में रखी कई कुर्सियों को भीड़ ने तोड़ दिया

'मां भलुनी भवानी महोत्सव' में पवन सिंह को देखने आए लोगों ने इसका खुलकर विरोध किया. पुलिस ने जब लोगों पर लाठियां भांजनी शुरू की, तो वह भागने लगे. इस दौरान कार्यक्रम में रखी कई कुर्सियों को भीड़ ने तोड़ दिया. पुलिस ने लोगों को लाठी मार-मारकर खदेड़ा.

इस धार्मिक स्थान पर द्विअर्थी गीत गाते देखे गए एक भोजपुरी सिंगर

.इसके अलावा अन्य गायक भी इस धार्मिक स्थान पर द्विअर्थी गीत गाते देखे गए. पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. इस दौरान लाठी भी चटकानी पड़ी, जिससे हंगामे में कई कुर्सियां भी टूट गईं. थोड़ी देर के लिए महोत्सव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बाद में मामला शांत हुआ. स्थानीय विधायक आलोक सिंह की पहल पर पहली बार यह महोत्सव आयोजित किया गया था.

रिपोर्ट: अमरजीत यादव

यह भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दी संध्या अर्घ्य, दीघा मीनार घाट पर छठ महापर्व की रस्में निभाईं

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES