App

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दी संध्या अर्घ्य, दीघा मीनार घाट पर छठ महापर्व की रस्में निभाईं

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दीघा मीनार घाट पर छठ महापर्व संध्या अर्घ्य की रस्में निभाईं. अक्षरा सिंह छठ महापर्व के तीसरे दिन अनुष्ठान करने छठ घाट पर पहुंचीं थीं.

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दी संध्या अर्घ्य, दीघा मीनार घाट पर छठ महापर्व की रस्में निभाईं
Image Credit: अक्षरा सिंह ने दीघा मीनार घाट पर छठ महापर्व संध्या अर्घ्य की रस्में निभाईं (Photo-ANI)

बिहार की राजधानी पटना में गंगा के दीघा मीनार घाट का नजारा छठ महापर्व पर इस बार कुछ खास दिखाई दिया. इस बार भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आम श्रद्धालुओं की तरह पहुंचीं. उन्होंने दीघा मीनार घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया.

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लाल रंग साड़ी और माथे पर लंबा सिंदूर लगाए हुईं थीं. अक्षरा पूरी तरह भक्ति के रंग में पूरी तरह से रंगी हुईं नजर आईं. एक्ट्रेस न सिर्फ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, बल्कि गंगा के तट पर खड़े होकर पूरे भाव के साथ संध्या अर्घ्य की रस्में भी निभाईं.

अक्षरा सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी बस संझा अर्घ करके हम लोग घर की ओर बढ़ रहे हैं और आज कार्यक्रम है. चलिए फटाफट आप लोग भी आइए रेनबो मैदान में. उन्होंने कहा कि छठ पर सूर्य को पहला अर्घ्य करके बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं और ये तो दुनिया से परे ही है, ये फीलिंग अतुलनीय है.

एक्ट्रेस ने कहा कि अपनी अपनी सारी परंपराओं को पूजा पाठ को सबको लेकर चलना चाहिए. मैं सभी व्रतियों को छठ की ढेरों शुभकामनाएं देना चाहती हूं.

'महापर्व छठ आज 'लोकल से ग्लोबल' पहचान बना चुका'

बता दें कि बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लोक आस्था का महापर्व छठ आज 'लोकल से ग्लोबल' पहचान बना चुका है. आप देख रहे हैं कि पूरा देश छठमय हो चुका है. यूरोप, अमेरिका और एशिया समेत विश्व के कोने-कोने से वीडियो संदेश और मनमोहक दृश्य सामने आ रहे हैं.

उन्होंने आगे लिखा कि हमने भी पूरे बिहार को सजाने-संवारने का भरसक प्रयास किया है, ताकि हमारा प्रदेश स्वच्छ, सुंदर और भव्य साज-सज्जा से सुसज्जित हो और छठव्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है.

सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि हमें विश्वास है कि इस वर्ष छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा. इस गौरवशाली परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे. जय छठी मइया! जय बिहार.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More