SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनावः प्रशांत किशोर ने तिरहुत के बाद दरभंगा में कैंडिडेट बदला, जानें इसकी वजह और अब कौन मैदान में?

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने दरभंगा स्नातक सीट पर अपना कैंडिडेट बदल दिया है. पार्टी ने अब यहां से मोहम्मद इम्तियाज उर्फ नूरानी को मैदान में उतारा है. इससे पहले रवींद्र यादव को टिकट दिया गया था. बार-बार प्रत्याशी बदलने को लेकर भी सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 29, 2026, 08:39 AM IST | Updated: Sep 29, 2026, 09:12 AM IST
Image Credit: बिहार MLC चुनावः प्रशांत किशोर ने तिरहुत के बाद दरभंगा में कैंडिडेट बदला (ANI)
Join

बिहार विधान परिषद चुनाव में की 8 सीटों पर चुनाव के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बाद दरभंगा स्नातक सीट पर अपना कैंडिडेट बदल दिया है. पार्टी ने अब यहां से मोहम्मद इम्तियाज उर्फ नूरानी को मैदान में उतारा है. इससे पहले रवींद्र यादव को टिकट दिया गया था. पार्टी ने रवींद्र यादव का नाम वापस लेने की कोई आधिकारिक वजह साझा नहीं की है. जन सुराज की ओर से MLC चुनाव में प्रत्याशी बदलने का यह दूसरा मौका है. इससे पहले पार्टी ने तिरहुत शिक्षक सीट से भूषण झा का टिकट वापस लेते हुए श्याम नंदन यादव को थमा दिया था.

JDU के प्रदेश सचिव रह चुके हैं रवींद्र यादव

रवींद्र यादव ने हाल ही में जेडीयू छोड़कर जन सुराज ज्वाइन की थी. जेडीयू में वह प्रदेश सचिव रह चुके हैं. प्रशांत किशोर ने पार्टी में आते ही उन्हें MLC चुनाव का टिकट थमा दिया था. हालांकि, महज कुछ दिनों में उनका टिकट काट दिया गया. पार्टी की ओर से इसका कारण नहीं बताया गया है. 

रवींद्र यादव को क्यों बदलना पड़ा?

सूत्रों के मुताबिक, रवींद्र यादव का नाम ठगी के मामले से जुड़ा हुआ है. जन सुराज से टिकट मिलने के बाद विरोधियों ने इस मामले को उलाझना शुरू कर दिया था. इससे जन सुराज की छवि को नुकसान हो रहा था. यही वजह है कि पार्टी ने अब साफ छवि वाले डॉ. मोहम्मद इम्तियाज उर्फ नूरानी को मैदान में उतारा है.

डॉ. मोहम्मद इम्तियाज उर्फ नूरानी कौन हैं?

49 वर्षीय मोहम्मद इम्तियाज उर्फ नूरानी मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के रहने वाले हैं. वे पेशे से एक डॉक्टर और व्यवसायी हैं. मधुबनी में एक अस्पताल चलाने के अलावा वह समाजसेवा से जुड़े कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. यही वजह है कि प्रशांत किशोर ने अब उन्हें दरभंगा स्नातक सीट से टिकट थमा दिया है. साल 2020 में वह कांग्रेस की टिकट पर MLC चुनाव लड़ चुके हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES