App

नवादा में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत 4 जवान घायल, स्पेशल टीम ने संभाला मोर्चा

नवादा जिला के सौरीपुर गांव में छापेमारी करने पहुंची पुलिस को भीड़ ने घेर लिया और जमकर पथराव किया. वहीं, शाहपुर, वारिसलीगंज, काशीचक और नवादा की स्पेशल टीम ने मोर्चा संभाल लिया है. इलाके में कार्रवाई जारी है.

नवादा में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत 4 जवान घायल, स्पेशल टीम ने संभाला मोर्चा
Image Credit: नवादा में पुलिस टीम पर हमला (Z News)

बिहार के नवादा में साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया. वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौरीपुर गांव में हुई इस घटना में एक दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है. साइबर डीएसपी शाहनवाज अख्तर ने एक पुलिस अधिकारी के घायल होने की पुष्टि की है.

अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई

बताया जाता है कि बुधवार को साइबर अपराध की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस टीम को घेरकर पथराव शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई.

घटना के बाद स्पेशल टीम ने संभाला मोर्चा, मचा हड़कंप

घटना के बाद शाहपुर, वारिसलीगंज, काशीचक और नवादा की स्पेशल पुलिस टीम मौके पर पहुंची. अतिरिक्त बल के साथ पुलिस ने मोर्चा संभाला और कार्रवाई शुरू कर दी. मामले में विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है.

सौरीपुर में साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस

दरअसल, नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौरीपुर में बुधवार को साइबर थाना की पुलिस टीम पर पथराव कर हमला कर दिया गया. पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे तकनीकी सूचना पर छापेमारी कर चार लोगों को पकड़ा गया था. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया और चारों को छुड़ा लिया.

दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने में जुटी पुलिस

घटना में एक पुलिस पदाधिकारी और एक जवान घायल हुए हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

भीड़ ने पुलिस की हिरासत से साइबर अपराध के चार संदिग्धों को छुड़ा लिया

नवादा में साइबर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर हमला किया गया. इस दौरान पुलिस की हिरासत से साइबर अपराध के चार संदिग्धों को छुड़ा लिया गया.

युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, नशे में गाली-गलौज करने का आरोप

दूसरी घटना में नवादा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. सिरदला थाना क्षेत्र के ढाब गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि युवक पर नशे की हालत में गाली-गलौज करने का आरोप है.विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और लोहे के चपाड़ से हमला किए जाने में दो लोग घायल हो गए.

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को खदेड़कर पकड़ लिया और रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया. घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई. वहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More