App

यूपी बीजेपी का बड़ा फैसला: 133 विधानसभा प्रभारियों की पहली लिस्ट जारी, देखें अपनी सीट के प्रभारी का नाम

बीजेपी विधासभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव ऐलान के पहले बीजेपी ने विधानसभा प्रभारियों की पहली लिस्ट जारी की है.

यूपी बीजेपी का बड़ा फैसला: 133 विधानसभा प्रभारियों की पहली लिस्ट जारी, देखें अपनी सीट के प्रभारी का नाम
Image Credit: File Photo

यूपी बीजेपी ने विधासभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है. यूपी बीजेपी ने 133 सीटों पर विधानसभा प्र​भारियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. अमरोहा-गाजियाबाद से बिजनौर-बागपत तक विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट जारी की गई है.

अमरोहा की सभी सीटों के प्रभारी घोषित

अमरोहा जिले की धनौरा विधानसभा सीट के लिए अशोक पाल को प्रभारी बनाया गया है. नौगांवा सादात विधानसभा सीट का प्रभारी विशेष गुप्ता को बनाया गया है. सुरेश सैनी को अमरोही सीट और सुमन त्यागी को हसनपुर सीट का प्रभारी नियु​क्त किया गया है. वहीं, गाजियाबाद की लोनी सीट की जिम्मेदारी सूरजपाल गुर्जर को दी गई है. गोविंद चौधरी को मोदीनगर विधानसभा सीट, नरेश तोमर को मुरादनगर सीट, अनिल सिसौदिया को साहिबाबाद और मीनाक्षी भराला को गाजियाबाद सीट का प्रभारी बनाया गया है.

गौतमबुद्ध पर किसको कमान?

गौतमबुद्धनगर की दादरी सीट के लिए गोपाल अग्रवाल, जेवर सीट के लिए मुंशीलाल गौतम को प्रभारी बनाया गया है. हिमांशु मित्तल को नोएडा सीट की जिम्मेदारी सौपी गई है. बागपत की छपरौली सीट के लिए डॉ. मनोज सिवाच, बड़ौत सीट के लिए हरीश चौधरी और बागपत सीट का प्रभारी सतपाल चौधरी को बनाया गया है. 

बिजनौर की सीट के प्रभारियों के नाम

बिजनौर की नजीबाबाद सीट के लिए ओम प्रकाश गोला, नगीना सुरक्षित सीट के लिए महेंद्र प्रजापति, बढ़ापुर सीट पर सतीश अग्रवाल, धामपुर सीट पर चंद्रभान भाटी, नहटौर सुरक्षित सीट पर पूरनलाल सैनी बिजनौर सीट का प्रभारी विकास पंवार को बनाया गया है. चांदपुर सीट से डॉ. ऋषिपाल नागर और नूरपुर से युद्धवीर सिंह को प्रभारी बनाया गया है. 

बुलंदशहर जिले की सीटों पर प्रभारी?

बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट पर सुभाष भाटी, बुलंदशहर सीट पर गणेश जाटव, स्याना सीट पर बिजेंद्र नागर, अनूपशहर सीट पर योगेंद्र चौधरी, डिबाई सीट पर नरेंद्र सिंह, शिकारपुर से गजेंद्र मावी और खुर्जा सुरक्षित सीट से सुनील शर्मा को प्रभारी बनाया गया है. 

मुजफ्फरनगर की सीटों पर?

मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट पर मानवीर पुंडीर, चरथावल सीट पर प्रमोद सैनी अट्टा, पुरकाजी सुरक्षित सीट पर सत्येंद्र भराल, सदर सीट पर विमल शर्मा, खतौली सीट पर साहब सिंह पुंडीर, मीरापुर सीट अंकुर मुखिया को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है. 


 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More