App

पटना में तीरंदाजी का महाकुंभ: आज से चौथी राजा कर्ण स्टेट चैंपियनशिप शुरू, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पटना में चौथी राजा कर्ण स्टेट चैंपियनशिप की शुरुआत आज से होने जा रही है. इस दौरान 330 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे. इस बड़े आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार में तीरंदाजी की नई प्रतिभाओं की सटीक पहचान करना और उन्हें आगे चलकर बेहतर प्रशिक्षण एवं उचित अवसर उपलब्ध कराना है.

पटना में तीरंदाजी का महाकुंभ: आज से चौथी राजा कर्ण स्टेट चैंपियनशिप शुरू, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Image Credit: पटना में तीरंदाजी का महाकुंभ (जी मीडिया)

बिहार की राजधानी पटना में आज (27 सितंबर, 2026) से तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है. पाटलिपुत्र खेल परिसर में चौथी राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप का भव्य आगाज होगा. 27 से 29 सितंबर तक यानी कुल तीन दिनों तक चलने वाली इस रोमांचक प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से पहुंचे 330 खिलाड़ी अपनी निशानेबाजी का शानदार दमखम दिखाएंगे.

अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में कुल 330 युवा प्रतिभाएं हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 150 बालिका और 180 बालक खिलाड़ी शामिल हैं. इस प्रतियोगिता में अंडर-10 से लेकर जूनियर वर्ग तक के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. 

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का कड़ा मुकाबला
बता दें कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच सटीक निशाना लगाने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. इसका आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में होने वाला है. 

होनहार खिलाड़ियों को आगे लाने की तैयारी
इस बड़े आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार में तीरंदाजी की नई प्रतिभाओं की सटीक पहचान करना और उन्हें आगे चलकर बेहतर प्रशिक्षण एवं उचित अवसर उपलब्ध कराना है. इस प्रतियोगिता के जरिए ऐसे होनहार खिलाड़ियों को आगे लाने की पूरी तैयारी है, जो आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार राज्य का नाम रोशन कर सकें और उसका प्रतिनिधित्व कर सकें.

उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए बड़ा मंच
राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आज से शुरू हो रही यह चैंपियनशिप बिहार के युवा और उभरते तीरंदाजों के लिए अपनी अद्भुत प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में एक उज्ज्वल भविष्य बनाने का एक बहुत बड़ा मंच साबित होगी. वहीं, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रन शंकरण ने कहा कि इस राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य बिहार में छिपी हुई तीरंदाजी प्रतिभा को सामने लाना है.

रिपोर्ट: सनी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More